फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Hanuman janmotsav 2021 date timing According to zodiac sign these bhog should be offered on Hanuman Jayanti to get blessings of Lord Hanuman

Hanuman janmotsav 2021: कल है भगवान हनुमान का जन्मोत्सव, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग

Mon, 26 Apr 2021 02:11 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 26 Apr 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Hanuman janmotsav 2021 date timing According to zodiac sign these bhog should be offered on Hanuman Jayanti to get blessings of Lord Hanuman
हनुमान जयंती 2021

प्रत्येक वर्ष चैत्र मास में शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान जनमोत्सव का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान हनुमान ने माता अंजनि के गर्भ से जन्म लिया था। इस बार हनुमान जी का जन्मदिवस 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस बार हनुमान जी का जन्मदिवस मंगलवार को पड़ रहा है इसलिए भक्तों के लिए यह तिथि बहुत ही शुभफलदाई रहेगी। बजरंगबली की पूजा आराधना करने से सभी संकटो और भय से मुक्ति प्राप्त होती है और आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही हनुमान जी की आराधना से ग्रह दोषों से भी मुक्ति प्राप्त होती है। इस दिन भक्तजन हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं उन्हें चोला चढ़ाया जाता है और मंदिरों में विशेष भोग लगाया जाता है। आप भी इस दिन अपनी राशि के अनुसार उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाकर भगवान हनुमान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जानते हैं कि कौन सी राशि के जातकों को किस चीज का भोग लगाना चाहिए।

विज्ञापन

पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त-

चैत्र पूर्णिमा तिथि आरंभ- 26 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे से

चैत्र पूर्णिमा तिथि समाप्त- 27 अप्रैल 2021 दिन मंगलवार को रात 9 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

  • मेष राशि के जातकों को हनुमान जी को उनके जन्मोत्सव पर बेसन के लड्डू अर्पित करने चाहिए। 
  • वृष राशि के जातकों को हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए तुलसी के बीज अर्पित करने चाहिए।
  • मिथुन के जातकों को बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए तुलसी दल अर्पित करना चाहिए।
  • कर्क के जातक हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए उनके जन्मोत्सव पर बेसन का हलवा अर्पित करें।
विज्ञापन

  • सिंह राशि के जातक यदि हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो उनके जन्मोत्सव पर उन्हें जलेबी का भोग लगाएं।  
  • कन्या राशि के जातक हनुमान जी की कृपा प्राप्ति हेतु उनकी प्रतिमान पर चांदी का वर्क लगाएं और लड्डू अर्पित करें।
  • तुला के जातक हनुमान जन्मोत्सव पर उनको मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।
  • वृश्चिक राशि के लोगों को भी बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए

 

  • धनु राशि के जातकों को हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू और साथ ही में तुलसी दल का भोग लगाना चाहिए।
  • मकर राशि के जातक हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं।
  • कुंभ राशि को जातकों को बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए उनकी प्रतिमा पर सिंदूर का लेप लगाना चाहिए। 
  • मीन राशि के जातकों को हनुमान जी को उनके जन्मोत्सव पर लौंग चढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed