फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Guruvar Ke Upay Remedy for Early Marriages Do Some Upay In AuspiciousTime

Guruvar Ke Upay: बृहस्पतिवार को क्यों किया जाता है केले के वृक्ष का पूजन, जानिए पूजाविधि और नियम

Thu, 11 May 2023 10:24 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 11 May 2023 10:24 AM IST
सार

धार्मिक मान्यता के अनुसार केले के पेड़ में बृहस्पतिदेव का निवास होता है। यदि इस दिन केले के पेड़ का पूजन किया जाए तो देवताओं के गुरु बृहस्पति देव एवं भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना को पूरा करते हैं।

विज्ञापन
Guruvar Ke Upay Remedy for Early Marriages Do Some Upay In AuspiciousTime
गुरुवार का व्रत रखकर केले के पेड़ का विधिवत पूजन करें तो शीघ्र ही शादी के योग बनते हैं

विस्तार

हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन का बहुत महत्व माना गया है। हर दिन एक विशिष्ट देवी देवता का पूजन किया जाता है जिसके द्वारा जीवन में शुभता और शांति का वास बना रहता है। बृहस्पतिवार का दिन भगवान श्रीविष्णु एवं बृहस्पतिदेव को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और इनकी पूजा के बाद केले के पेड़ की पूजा का भी विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार केले के पेड़ में बृहस्पतिदेव का निवास होता है। यदि इस दिन केले के पेड़ का पूजन किया जाए तो देवताओं के गुरु बृहस्पति देव एवं भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना को पूरा करते हैं। गुरुवार को बृहस्पति देव की पूजा करने से धन, विद्या, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और कई अन्य मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। जिन कन्याओं की शादी में विलंब हो रहा हो वे यदि गुरुवार का व्रत रखकर केले के पेड़ का विधिवत पूजन करें तो शीघ्र ही शादी के योग बनते हैं और उत्तम जीवन साथी मिलता है।

विज्ञापन


केले के पेड़ की पूजा विधि

  • इस दिन सुबह सवेरे उठकर स्नान आदि से निवृत्त पीले रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद ईशान कोण में भगवान विष्णु की पूजा करें और फिर केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। केले के वृक्ष पर हल्दी की गांठ, चने की दाल और गुड़,अक्षत और पुष्प अर्पित करें। अब घी का दीपक जलाकर आरती करके उसे केले की जड़ के पास रख दें। बृहस्पतिवार की कथा पढ़ने के बाद वृक्ष की परिक्रमा करें और अपनी मनोकामना पूर्ती के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना करें। ध्यान रहे कि अगर केले का वृक्ष घर में ही लगा रखा है तो उसकी पूजा नहीं करनी चाहिए। घर से बाहर या मंदिर में वृक्ष लगा है तो वहां पूजन करना उत्तम रहता है।
  • विज्ञापन


बृहस्पतिवार को न करें ये काम

  • ज्योतिष मान्यता है कि गुरुवार के दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोना चाहिए। इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन, संतान सुख पर बुरा असर पड़ता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस दिन सिर, दाढ़ी आदि के बाल नहीं कटवाने चाहिए। क्योंकि इससे संतान सुख में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है।
  • बृहस्पतिवार के दिन हाथ-पैर के नाखून भी नहीं काटने चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ने के साथ गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होती है।
  • गुरुवार के दिन दक्षिण, पूर्व, नैऋत्य कोण की ओर पूजा करने से बचना चाहिए। खासकर दक्षिण दिशा की ओर क्योंकि इस दिशा में दिशाशूल रहता है।
  • गुरुवार के दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। बल्कि केले के पौधे की विधिवत पूजा करने के विधान है।
  • गुरुवार के दिन कपड़े धोना, पोछा लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे कुंडली में गुरु की स्थिति पर बुरा असर पड़ता है और मां लक्ष्मी की अप्रसन्न होती है।
  • इस दिन नीले और काले वस्त्र पहनना भी शुभ नहीं माना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed