फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   First Mangala Gauri Vrat 2022 date Maa Mangla Gauri Aarti lyrics in hindi

Mangala Gauri Vrat 2022: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, इस आरती से करें मां पार्वती को प्रसन्न

Tue, 19 Jul 2022 01:17 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 19 Jul 2022 01:17 AM IST
सार

Maa Mangla Gauri Aarti: मंगला गौरी व्रत के दिन पूजा के पश्चात मां गौरी की आरती कर प्रसाद बांटा जाता है। मान्यता है कि मंगला गौरी की आरती गाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मां गौरा की कृपा सदैव बनी रहती है। 
 

विज्ञापन
First Mangala Gauri Vrat 2022 date Maa Mangla Gauri Aarti lyrics in hindi
इस आरती से करें मां पार्वती को प्रसन्न - फोटो : pinterest

विस्तार

Maa Mangla Gauri Aarti: शिव जी के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो चुकी है। इस माह में प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती है। सावन माह में भगवान शिव के साथ ही मां गौरा पार्वती की भी आराधना की जाती है। सावन महीने में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 19 जुलाई को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगला गौरी व्रत अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं मंगला गौरी व्रत को विधि-विधान के साथ रखती हैं।  मंगला गौरी व्रत के दिन मां पार्वती के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर धूप, नैवेद्य फल-फूल आदि से पूजन किया जाता है। वहीं पूजा के पश्चात मां गौरी की आरती कर प्रसाद बांटा जाता है। मान्यता है कि मंगला गौरी की आरती गाने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मां गौरा की कृपा सदैव बनी रहती है। यहां मंगला गौरी आरती दी जा रही है... 

विज्ञापन

मंगला गौरी आरती 
जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता
ब्रह्मा सनातन देवी शुभ फल दाता। जय मंगला गौरी...।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता,
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय मंगला गौरी...।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है,
साथा देव वधु जहं गावत नृत्य करता था। जय मंगला गौरी...।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सटी कहलाता,
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता। जय मंगला गौरी...।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता,
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाता। जय मंगला गौरी...।

सृष्टी रूप तुही जननी शिव संग रंगराताए
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मद माता। जय मंगला गौरी...।

देवन अरज करत हम चित को लाता,
गावत दे दे ताली मन में रंगराता। जय मंगला गौरी...।

मंगला गौरी माता की आरती जो कोई गाता
सदा सुख संपति पाता।

जय मंगला गौरी माता, जय मंगला गौरी माता।।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed