फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   famous allahabad hanuman temple near sangam river ganga and yamuna to touch lord hanuman

अनोखा हनुमान मंदिर जहां हर साल रहता है बाढ़ का इंतजार, बढ़ते जल स्तर को माना जाता है शुभ

Tue, 11 Sep 2018 10:36 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 11 Sep 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
famous allahabad hanuman temple near sangam river ganga and yamuna to touch lord hanuman

इस समय बरसात का मौसम चल रहा है और लगभग देश का आधा हिस्सा बाढ़ की चपेट में घिरा है। देश की हर नदी उफान पर है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं लेकिन देश में एक ऐसी जगह है जहां पर हर साल बाढ़ आने को शुभ माना जाता है। यह स्थान है गंगा और यमुना नदी पर बसे संगम की। संगम किनारे नदी के तट पर लेटे हनुमान मंदिर को हर साल बाढ़ आने का इंतजार रहता है। ऐसी मान्यता है कि हर साल मां गंगा लेटे हुए हनुमान जी को स्नान कराने आती है। इस बार भी गंगा का जल स्तर हनुमान मंदिर के काफी नजदीक पंहुच गई है।

विज्ञापन


इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि हर बार बरसात के दिनों में मां गंगा लेटे हनुमान जी को स्नान करने जरूर आती हैं। वहां के पुजारियों के अनुसार इसे हनुमान जी की शक्ति और माता गंगा की कृपा बताते है। 
विज्ञापन


भगवान शिव ने दिया था हनुमान जी को वरदान

मान्यता के अनुसार भगवान राम की आज्ञा पर हनुमान जी संगम में गंगा तट पर विश्राम करने पहुंचे थे। भगवान शंकर ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि गंगा जी कहीं भी रहेंगी लेकिन हर साल उन्हें स्नान कराने जरुर आयेंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारियों के मुताबिक अगर मां गंगा जिस साल हनुमान जी को स्नान करने में असमर्थ रहती है तो अगले वर्ष बजरंगबली को कई बार स्नान कराकर उस कमी को पूरा करती है।


इसके अलावा यहां के इस मंदिर में यह मान्यता भी है जब हनुमान जी गंगा स्नान करते हैं तो वर्ष सभी तरह के अनुष्ठान बिना रुकावट के सफल होते है और चारों तरफ खुशियां आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed