फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   falgun month importance and vrat tyohar

पंचांग का आखिरी महीना फाल्गुन शुरू, जानिए इस माह का महत्व

Thu, 13 Feb 2020 03:20 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 13 Feb 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
falgun month importance and vrat tyohar
पंचांग के बारह महीनों में पहला महीना चैत्र का होता है, तो आखिरी माह फाल्गुन का। फाल्गुन को ऊर्जा और यौवन का माह भी माना जाता है। इस वर्ष फाल्गुन माह 10 फरवरी, सोमवार से शुरू होकर 09 मार्च, सोमवार तक रहेगा। यह वसंत का समय होता है। प्रकृति की विविध छटाओं से अलसाए माहौल में नई ऊर्जा का संचार हो उठता है।
विज्ञापन


प्रकृति पूरी ऊर्जा, उत्साह से महक उठती है, तो लोगों में भी एक नई ऊर्जा और मस्ती का संचार होता है। कुदरत के नजरिए से  फाल्गुन मास जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही यह माह धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इस माह कई त्योहार पड़ रहे हैं, जैसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को जानकी जयंती और सीता अष्टमी।  फाल्गुन कृष्ण पक्ष एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। तीन दिन बाद चतुर्दशी को भोलेनाथ की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि मनाया जाता है। 
विज्ञापन


धार्मिक दृष्टि से अमावस का भी बहुत महत्व होता है। दान, पुण्य, तर्पण आदि के लिहाज से अमावस्या खास फलदायी मानी गई है।  फाल्गुन शुक्ल एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है। सुख समृद्धि व मोक्ष की कामना हेतु, इस दिन उपवास किया जाता है और विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। रात को जागरण करते हुए द्वादशी के दिन व्रत का पारण किया जाता है। फाल्गुन के अंतिम दिन पूर्णिमा या मास पूरा होने की द्योतक तिथि को होलिका पूजन और दहन के बाद अगले दिन रंग खेलने का रिवाज जगजाहिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed