फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Falgun Month 2024 Date Start from 25 February Know Importance of Worship and What to Do and Not in Falgun Maas

Falgun Month 2024: आज से फाल्गुन माह प्रारम्भ, जानिए महत्व और इस महीने में क्या करें क्या न करें

Sun, 25 Feb 2024 04:02 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 Feb 2024 04:02 PM IST
सार

फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली मनाई जाती है। इसके अलावा, विजया एकादशी, यशोदा जयंती, जानकी जयंती, आमलकी एकादशी भी मनाई जाती है।

विज्ञापन
Falgun Month 2024 Date Start from 25 February Know Importance of Worship and What to Do and Not in Falgun Maas
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Falgun Month 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा के पश्चात फाल्गुन महीने की शुरुआत होती है। फाल्गुन माह का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व है। इस महीने में महाशिवरात्रि और होली मनाई जाती है। इसके अलावा, विजया एकादशी, यशोदा जयंती, जानकी जयंती, आमलकी एकादशी भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता है कि फाल्गुन में ही चन्द्रमा का जन्म भी हुआ था, अतः इस महीने में चन्द्रमा की विशेष उपासना करने से मानसिक तनाव दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि फाल्गुन महीने में क्या करें और किन चीजों से परहेज करें।
विज्ञापन
  • फाल्गुन माह में भगवान शंकर की पूजा करना शुभ माना जाता है,यद्यपि इस महीने में  बसंत ऋतु रहती है। इसलिए मान्यता है कि इस दौरान नियमित रूप से शिवलिंग पर जल के साथ पीले पुष्प भी अर्पित करने चाहिए,साथ ही शिव जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • विज्ञापन
  • फाल्गुन माह श्रीकृष्ण की उपासना को समर्पित है। कहते हैं कि इस माह में की गई भगवान कृष्ण की पूजा विशेष फलदायी होती है। फाल्गुन माह में भगवान श्री कृष्ण और राधाजी पर गुलाल अर्पित करके फाल्गुन के भजन गाने चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है,दाम्पत्त्य जीवन सुखद रहता है। साथ ही घर में धन और वैभव का आगमन होता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फाल्गुन माह में संतान प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप, प्रेम और आनंद की प्राप्ति के लिए श्रीकृष्ण के युवा स्वरूप और साथ ही ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु कृष्ण की उपासना करना बहुत अच्छा माना गया है। 
  • नवग्रहों में चंद्रमा को शीतलता और शांति का सूचक माना गया है। कुंडली में चंद्रमा की अच्छी स्थिति व्यक्ति के मन को शांत रखती है। इस महीने में चंद्रमा को रोजाना प्रणाम कर दूध से अर्घ्य देने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
  • इस महीने में अपनी क्षमता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, अनाज और वस्त्र आदि का दान करना चाहिए,ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
  • क्या न करें
  • फाल्गुन माह में होलाष्टक के इन 8 दिनों में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए, इससे दोष लगता है और कार्य सफल नहीं होते।
  • पूरे फाल्गुन माह में मांस-मछली या नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल न करें। इसके अलावा अपनी वाणी पर संयम रखें और क्रोध से बचें।  
  • फाल्गुन प्रेम और उल्लास का महीना है, जीवन में मिठास घोलता है ऐसे में इस महीने प्रेम पूर्वक व्यवहार करें मन में बुरे विचार न लाएं, दूसरों अहित न करें।
फाल्गुन के प्रमुख व्रत और त्योहार
  • 28 फरवरी, बुधवार - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी  
  • 3 मार्च, रविवार - भानु सप्तमी 
  • 4 मार्च, सोमवार - जानकी जयंती
  • 6 मार्च, बुधवार - विजया एकादशी 
  • 8 मार्च, शुक्रवार - महाशिवरात्रि
  • 10 मार्च, रविवार - फाल्गुन अमावस्या
  • 12 मार्च, मंगलवार - फुलैरा दूज 
  • 13 मार्च, बुधवार - विनायक चतुर्थी
  • 14 मार्च, गुरुवार - मीन संक्रांति 
  • 17 मार्च, रविवार - होलाष्टक का प्रारंभ
  • 20 मार्च, बुधवार - आमलकी एकादशी
  • 22 मार्च, शुक्रवार - शुक्र प्रदोष व्रत
  • 24 मार्च, रविवार - फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन
  • 25 मार्च, सोमवार - फाल्गुन पूर्णिमा, होली, चंद्र ग्रहण 
 Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन का मुहूर्त और पूजा विधि
Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed