फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Dussehra Vijayadashami date Dussehra Puja and Muhurat

8 अक्तूबर को मनाया जाएगा दशहरा, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

Wed, 02 Oct 2019 01:59 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 02 Oct 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
Dussehra Vijayadashami date Dussehra Puja and Muhurat
दशहरा - फोटो : PTI
दशहरा का त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। दशहरा पर्व आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपरान्ह्र काल में मनाया जाता है। दशहरा को विजयदशमी के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसके अलावा मां दुर्गा ने लगातार 9 दिनों तक महिषासुर नाम के राक्षस से युद्ध किया था। इसके बाद दशमी को उसका संहार किया था। दशहरा के दिन शस्त्र पूजा भी की जाती है।  
विज्ञापन


दशहरा का महत्व 

- दशहरे का पर्व साल के सबसे पवित्र और शुभ दिनों में से एक माना गया है। यह तीन मुहूर्त में से एक है - साल का सबसे शुभ मुहूर्त - चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, अश्विन शुक्ल दशमी, वैशाख शुक्ल तृतीया। यह अवधि किसी भी चीज की शुरूआत करने के लिए उत्तम है। 
विज्ञापन

-  क्षत्रिय समाज इस दिन अपने शस्त्रों की पूजा करते हैं जिसे आयुध पूजा के रूप में भी जानी जाती है। इस दिन शमी पूजन भी करते हैं। 
-  ब्राह्मण समाज इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करते हैं।
- वैश्य समाज अपने बहीखाते की आराधना करते हैं।
-  नवरात्रि रामलीला का समापन भी आज के दिन होता है।
- रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला जलाकर भगवान राम की जीत का जश्न मनाया जाता है।

कब है दशहरा 
इस साल 8 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।
दशहरा शुभ मुहूर्त
विजय मुहूर्त
- दिन में 14:05:40 से 14:52:29 तक 
अपराह्न मुहूर्त 
- दिन में 13:18:52 से 15:39:18  तक 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed