फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   did you know why married women wear Mangalsutra

मंगलसूत्र पहनने से होने वाले इस फायदे के बारे में तो खुद महिलाएं भी नहीं जानती होंगी

Mon, 01 Jan 2018 09:04 AM IST
जे.सुधांशु, ज्योतिषाचार्य
जे.सुधांशु, ज्योतिषाचार्य Updated Mon, 01 Jan 2018 09:04 AM IST
विज्ञापन
did you know why married women wear Mangalsutra

शादीशुदा महिलाओं के सुहाग की बहुत सी निशानियां होती हैं, लेकिन इनमें मंगलसूत्र सबसे खास होता है। इसकी तुलना किसी अन्य आभूषण से नहीं की जा सकती है। यह आपसी प्रेम, जीवनभर एक-दूसरे के संग चलने और साथ निभाने का प्रतीक होता है।  हिंदू धर्म की मान्यतानुसार, मंगलसूत्र का संबंध पति-पत्नी के प्रगाढ़ संबंधों और पति की लंबी आयु से जुड़ा होता है। इसे धारण करने से महिला का अपने पति से प्रेम बना रहता है। इसी कारण शादी के बाद लड़कियों को मंगलसूत्र पहनाया जाता है।

विज्ञापन


इसे धारण करने से जहां रिश्ते प्रगाढ़ होते हैं, वहीं संबंधों में भी मधुरता आती है। धार्मिक ग्रंथों में भी मंगलसूत्र की महिमा बताई गई है। इसे धारण करने के जहां धार्मिक लाभ मिलते हैं, वहीं शरीर को भी लाभ पहुंचता है। मंगलसूत्र को विवाह का प्रतीक चिह्न और सुहाग की निशानी माना जाता है। इसलिए विवाह के बाद सुहागन स्त्रियां इसे श्रद्धापूर्वक अपने गले में धारण करती हैं। मंगलसूत्र धारण करने का यह नियम परंपरागत तौर पर सदियों से चला आ रहा है। इसके पीछे मंगलसूत्र में मौजूद चमत्कारिक गुण का होना है।

विज्ञापन

did you know why married women wear Mangalsutra

नहीं होता बुरी नजर का असर 

ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार, मंगलसूत्र में मौजूद सोने पर गुरु ग्रह का प्रभाव होता है। गुरु ग्रह को वैवाहिक जीवन में खुशहाली, संपत्ति एवं ज्ञान का कारक माना जाता है। यह धर्म का कारक भी है। काला रंग शनि का प्रतीक माना जाता है। शनि स्थायित्व एवं निष्ठा का कारक ग्रह होता है। गुरु और शनि के बीच सम-संबंध होने के कारण मंगलसूत्र वैवाहिक जीवन में सुख और स्थायित्व लाने वाला माना जाता है। धर्मशास्त्र में इसका खोना या टूटना अपशकुन माना गया है। एक मान्यता के अनुसार, मंगलसूत्र में सोने के मोती माता पार्वती का प्रतीक हैं, जो शरीर में ऊर्जा और प्रवाह को बनाए रखते हैं। वहीं काले मोती भगवान शिव का प्रतीक हैं, जो बुरी नजर के असर और नकारात्मक ऊर्जा के दोष से बचाते हैं। मंगलसूत्र पति के प्रति प्रेम और आदर का सूचक होता है। मान्यता है कि इससे पति पर आने वाली विपत्तियां दूर होती हैं। कहा जाता है कि मंगलसूत्र पहनने से स्त्री का भाग्य जागता है और बुरी नजर का असर भी नहीं होता। 

did you know why married women wear Mangalsutra

दिल को रखती है दुरुस्त

सोने के बने मंगलसूत्र का सबसे लाभकारी गुण यह है कि वो दिल को दुरुस्त रखता है। इसके साथ ही मंगलसूत्र में लगी तीन गांठें, शादीशुदा ज़िंदगी की तीन मुख्य बातों को दर्शाती हैं। पहली गांठ एक-दूसरे के प्रति आज्ञापालन को दिखाती है। दूसरी, माता-पिता के लिए प्यार दिखाती है और तीसरी गांठ भगवान के प्रति सम्मान को दिखाती है। इसे पहनने से महिलाएं स्वस्‍थ रहती हैं और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा महसूस करती हैं। मंगलसूत्र के काले मोतियों से होकर निकलने वाली वायु महिलाओं में इम्यूनिटी पावर को बढ़ाती है, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed