फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   dhan labh astro tips know about these sign which gives you money

Astro Tips Money: जानिए कब-कब मिलते हैं धन लाभ होने के शुभ संकेत

Mon, 09 Aug 2021 01:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Aug 2021 01:47 PM IST
सार

जिन स्थानों या घरों पर मां लक्ष्मी का वास होता वहीं पर धन की वर्षा होने लगती है। देवी लक्ष्मी को सुख, संपन्नता और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना जाता है।

विज्ञापन
dhan labh astro tips know about these sign which gives you money
goddess laxmi: धन लाभ होने के संकेत

विस्तार

आज के समय में ज्यादातर लोग हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि कैसे अधिक से अधिक धन कमाया जा सके ताकि जीवन सुख और ऐशोआराम के साथ बिताया जा सके। धन कमाने के लिए व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है। ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में धन प्राप्त करने के उपाय और संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। जिन स्थानों या घरों पर मां लक्ष्मी का वास होता वहीं पर धन की वर्षा होने लगती है। देवी लक्ष्मी को सुख, संपन्नता और वैभव प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। मान्यता है कि देवी लक्ष्मी जिस किसी पर प्रसन्न होती हैं उसका जीवन खुशी, धन सम्पदा और वैभव से भर देती हैं। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हमारे आपके आसपास लगातार कुछ ऐसी घटनाएं घटित होती रहती हैं जिसका जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। इन संकेतों में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ संकेत छिपे हुए होते हैं। शुभ संकेत मिलने पर व्यक्ति को धन लाभ मिलता है जबकि अशुभ संकेत मिलने पर व्यक्ति को नुकसान उठाना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे शुभ संकेतों के बारे में बताने जा रहे जिसके मिलने पर आपको धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन


धन लाभ के शुभ संकेत 
- अचानक माथे पर छिपकली का गिरना धन लाभ के संकेत माना जाता है।
- सुबह-सुबह घर के सामने अगर गाय आ जाए और वह रंभाने लगे तो समझिए आपको कहीं से धन लाभ होने वाला है।
- आपके घर पर तोते का उड़कर आना अच्छा संकेत होता है।
- यदि सपने में आपको कमल का फूल दिखाई तो समझिए आपके जीवन में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जल्द मिलने वाला है। सपने में कमल के फूल का दिखना आपको भविष्य में गड़ा हुआ धन मिलने के संकेत देता है।
विज्ञापन

- सपने में सफेद सांप का दिखाई देना गड़ा हुआ धन मिलने का संकेत हैं।
- दिवाली के दिन किन्नर का दिखाई देना आपको जरूर धन लाभ मिलता है।
- गुरुवार के दिन कोई कन्या पीले वस्त्रों में आपको दिख जाए यह धन लाभ होने के संकेत है।
- सपने में उल्लू  उड़ता हुआ आपके समीप आकर बैठ जाए तो समझिए मां लक्ष्मी आपसे प्रभावित हैं और जल्द ही आप के ऊपर कृपा करने वाली हैं।
- सुबह और शाम के समय शंख की आवाज सुनाई देने पर आपको धन लाभ होने के संकेत है।
- झाडू लगाते हुए सुबह-सुबह अगर कोई दिखाई दे जाय तो यह शुभ संकेत होता है। झाडू मां लक्ष्मी का प्रतीक होती है क्योंकि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है।
- अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शंख, गदा या त्रिशूल का निशान बना हो तो वह व्यक्ति के लिए शुभ निशान माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed