{"_id":"b127096c7ce2797b8f66b11fb814b044","slug":"chintpurni-shakti-peeth-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता का शक्तिपीठ जहां आकर सारी चिंताएं समाप्त हो जाती हैं","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
माता का शक्तिपीठ जहां आकर सारी चिंताएं समाप्त हो जाती हैं
टीम डिजिटल
Updated Fri, 11 Oct 2013 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल को देवी की नगरी भी कहा जाता है क्योंकि इस स्थान पर कई शक्तिपीठ हैं। कल हमने नैना देवी शक्तिपीठ की बात की थी जो हिमाचल में बसा है आज हिमाचल के ही एक अन्य शक्तिपीठ की बात करते हैं। इस शक्तिपीठ का नाम है चिंतपूर्णी माता शक्तिपीठ। इसे छिन्नमस्तिका शक्तिपीठ भी कहा जाता है। माता का यह मंदिर हिमाचल के ऊना जिला में बसा है।
विज्ञापन
तस्वीरों में मां चिंतपूर्णी के दर्शन कीजिए
विज्ञापन
पुराणों के अनुसार इस स्थान पर देवी सती के चरण गिरे थे। माना जाता है कि माई दास नाक का सरस्वत ब्राह्मण था जो माता का भक्त था। एक बार माता ने अपने भक्त माई दास को इस स्थान पर दर्शन दिया और बताया कि यह उनका शक्तिपीठ है इसके बाद इस स्थान पर देवी के मंदिर का निर्माण करवाया गया। मंदिर में प्रवेश करते ही दायीं ओर एक बड़ा सा पत्थर है, माना जाता है कि इसी स्थान पर देवी ने अपने भक्त माई दास को दर्शन दिए थे।
विज्ञापन
पढ़ें, नवरात्र में कन्या खिलाने का महत्व
नैना देवी मंदिर के पास मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। लेकिन देवताओं द्वारा देवी की उत्पत्ति इसी स्थान पर माना जाता है। इसलिए इस शक्तिपीठ का विशेष महत्व है। भक्त में यह आस्था है कि मां के दर्शन मात्र से सभी चिंताएं और निराशा के बादल छंट जाते है और मन में भक्ति एवं आशा का संचार होता है।
मां नैना देवी के दर्शन कीजिए
भक्त श्रद्घापूर्वक माता से जो भी मांगता है मां उसकी मुराद पूरी करती है। चैत्र एवं आश्विन नवरात्र में यहां बड़ी संख्या में भक्तों का आना होता है और मंदिर मात के जयकारे से गूंज उठता है।