फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Dev Uthani Ekadashi 2022 Chaturmas End Date Know When Will Vivah Muhurat Start Check Full Details

Dev Uthani Ekadashi 2022: आज से चातुर्मास समाप्त, शुरू होंगे विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य

Fri, 04 Nov 2022 12:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2022 Chaturmas End Date Know When Will Vivah Muhurat Start Check Full Details
कब समाप्त हो रहे हैं चातुर्मास - फोटो : amar ujala

Chaturmas 2022 End Date: आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं इन चार मास को चातुर्मास कहते हैं।  योगनिद्रा का समय पूरा होते ही देवउठनी एकादशी आती है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी को उनका शयनकाल पूर्ण होता है। देवउठनी एकादशी पर श्री हरि विष्णु की विशेष अर्चना कर उन्हें योगनिद्रा से जागृत किया जाता है। इस दिन चातुर्मास खत्म होते है और सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृहप्रवेश प्रारंभ हो जाते हैं। कहते हैं कि आइए जानते हैं चातुर्मास कब समाप्त हो रहे हैं, कब से मंगल कार्यों की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


चातुर्मास समाप्त होने की तिथि 
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी 4 नवंबर 2022, शुक्रवार को है। हिन्दू धर्म के अनुसार देवउठनी एकादशी के दिन चातुर्मास की समाप्ति होती है। चातुर्मास का अर्थ है आषाढ़, सावन, भाद्रपद और कार्तिक माह। इस दिन के बाद से मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। लेकिन शुक्र अस्त के कारण देवउठनी एकादशी के दिन कोई विवाह मुहूर्त नहीं है।  ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 21 नवंबर से विवाह जैसे मांगलिक कार्य शुरू होंगे। 
विज्ञापन


Vivah Muhurat 2022: नवंबर से बजेंगी शादी की शहनाइयां, जानें विवाह के शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन



देव उठनी एकादशी पर नहीं है कोई भी मुहूर्त 
देव उठनी एकादशी 4 नवंबर को है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान सूर्य की स्थिति विवाह के लिए उचित नहीं है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सूर्य इस दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य न होने के कारण देव उठने के बाद भी विवाह के लिए कोई मुहूर्त नहीं है।

नंवबर 2022 में विवाह के मुहूर्त 
21 नवंबर 2022
24 नवंबर 2022
25 नवंबर 2022
27 नवंबर 2022

चातुर्मास की कथा 
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार एक बार योग निद्रा ने भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कठिन तप किया। योगनिद्रा के तप से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उनसे वरदान मांगने को कहा। योग निद्रा ने वरदान स्वरूप श्री विष्णु के अंगों में स्थान मांगा। सोच विचार के बाद जगत के पालनहार ने उन्हें अपनी आंखों में स्थान दिया और कहा कि साल के 4 महीने आप मेरी आंखों में विराजमान रहेंगी, तभी से  चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed