फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Budhwar Ke Upay Worship Lord Ganesha know Puja Benefits effect of Lord Ganesha direction of the trunk

Lord Ganesha: बुधवार को गणेशजी की पूजा, जानिए सूंड की दिशा से बदलता है गणेशजी का प्रभाव

Wed, 18 Jun 2025 11:36 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 18 Jun 2025 11:36 AM IST
सार

बुधवार को गणेशजी की प्रतिमा या तस्वीर घर में स्थापित करने से पूर्व यह जानना आवश्यक है कि उनकी सूंड किस दिशा में मुड़ी होनी चाहिए, क्योंकि सूंड की दिशा के अनुसार मूर्ति का प्रभाव और महत्व भी भिन्न हो जाता है।

विज्ञापन
Budhwar Ke Upay Worship Lord Ganesha know Puja Benefits effect of Lord Ganesha direction of the trunk
गणेशजी को 'सिद्धिविनायक' कहा जाता है।

विस्तार

Budhwar Ke Upay: हिंदू मान्यता के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि और ज्ञान के स्वामी श्रीगणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधिवत गणेश पूजन करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सौभाग्य, सफलता और शांति की प्राप्ति होती है। बुधवार को गणेशजी की प्रतिमा या तस्वीर घर में स्थापित करने से पूर्व यह जानना आवश्यक है कि उनकी सूंड किस दिशा में मुड़ी होनी चाहिए, क्योंकि सूंड की दिशा के अनुसार मूर्ति का प्रभाव और महत्व भी भिन्न हो जाता है।

विज्ञापन


दाईं ओर घूमी हुई सूंड- शक्ति और विजय का प्रतीक
यदि गणेशजी की सूंड दाईं ओर मुड़ी हो, तो यह सूर्य के तेज और उग्र स्वरूप को दर्शाती है। ऐसे गणेशजी को 'सिद्धिविनायक' कहा जाता है। इनकी पूजा विशेष नियमों और विधियों के साथ की जाती है, अन्यथा अनिष्ट की संभावना रहती है। आमतौर पर ऐसी प्रतिमाएं घर में नहीं रखी जातीं, बल्कि मंदिरों में स्थापित की जाती हैं। दायीं सूंड वाले गणेशजी की आराधना शत्रु नाश, कार्य सिद्धि और बल प्राप्ति के लिए की जाती है।
विज्ञापन


बाईं ओर घूमी हुई सूंड- शांति और समृद्धि की दाता
बाईं ओर मुड़ी सूंड को चंद्रमा का सौम्य प्रभाव माना गया है। यह स्वरूप घरेलू पूजा के लिए सबसे उपयुक्त होता है। ऐसी प्रतिमा को पूजाघर या मुख्य द्वार पर स्थापित करने से सुख-शांति, धन-लाभ, संतान सुख और पारिवारिक समृद्धि मिलती है। विघ्नविनाशक यह स्वरूप घर में आने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है। बुधवार को यदि इस स्वरूप की विशेष पूजा की जाए तो संपूर्ण परिवार को शुभ फल मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Som Pradosh Vrat 2025: सोम प्रदोष व्रत पर करें इन मंत्रों का जाप, वैवाहिक जीवन में आएगी शुभता

सीधी सूंड वाले गणेश -साधना और आत्मिक उत्थान के प्रतीक
श्री गणेश का एक अत्यंत दुर्लभ स्वरूप वह है, जिसमें उनकी सूंड सीधी होती है। यह स्वरूप तीनों दिशाओं में दिखाई देता है और आत्मज्ञान, साधना, कुण्डलिनी जागरण और मोक्ष प्राप्ति के लिए उपयुक्त माना जाता है। अक्सर ऋषि-मुनि या संतजन इसी स्वरूप की उपासना करते हैं। यदि कोई साधक आत्मिक विकास की दिशा में अग्रसर होना चाहता है, तो बुधवार के दिन इस स्वरूप की साधना शुभ फलदायी होती है।

Yogini Ekadashi 2025: योगिनी एकादशी पर करें ये खास उपाय, मिलेगी पापों से मुक्ति और रोगों से छुटकारा

बुधवार को सूंड अनुसार करें श्री गणेश की स्थापना
-  घर, कार्यालय या किसी स्थान पर श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व सूंड की दिशा का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
- यदि शांति, सौम्य वातावरण और सुख-समृद्धि की कामना हो, तो बाईं सूंड वाले गणेशजी उपयुक्त हैं।
- यदि किसी विशेष कार्य की सिद्धि या शत्रु पर विजय की इच्छा हो, तो धार्मिक विधि से दाईं सूंड वाले गणेशजी की स्थापना करें।
- आध्यात्मिक साधना के लिए सीधी सूंड वाले गणेशजी सर्वोत्तम हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed