फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   baglamukhi devi durga

जानिए क्यों, माता के भक्तों के लिए बहुत ही खास है यह रविवार

Sat, 25 Apr 2015 05:58 PM IST
पं.जयगोविन्द शास्त्री
पं.जयगोविन्द शास्त्री Updated Sat, 25 Apr 2015 05:58 PM IST
विज्ञापन
baglamukhi devi durga

दस महाविद्याओं में प्रमुख आठवीं महाविद्या मां 'बगला' मुखी का अवतरण (वैशाख शुक्ल अष्टमी) जिस ग्रह योग (रविपुष्य योग) में हो रहा है वह भी सुखद और अत्यंत शुभ है।

विज्ञापन


रवि पुष्य योग को सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला बलवान योग माना जाता है। इस योग में मां की आराधना तथा दान-पुण्य, जप-तप का फल अमोघ रहेगा। मां की कृपा फलदायी होती है। उनका ध्यान जीवन के कष्टों को हरने वाला है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'खतरा अभी टला नहीं है, अगले महीने फिर आ सकता है भूकंप'


कथा है कि एक बार महाविनाशक तूफान से सृष्टि नष्ट होने लगी। प्राणियों की रक्षा करना असंभव हो गया। चारों ओर हाहाकार मच गया। यह महाविनाशक तूफान सब कुछ नष्ट करता हुआ आगे बढ़ता जा रहा था, जिसे देखकर पालनकर्ता विष्णु चिंतित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,हथेली में यह दस रेखाएं दिलाती हैं अचानक ही धन लाभ, क्या आपकी हथेली में है

उन्होंने शिव का स्मरण किया। शिव ने कहा कि शक्ति के अतिरिक्त अन्य कोई इस विनाश को रोक नहीं सकता अतः आप शक्ति का ध्यान करें। विष्णु जी ने 'महात्रिपुरसुंदरी' को ध्यान द्वारा प्रसन्न किया।

 
देवी विष्णु जी की साधना से प्रसन्न हो सौराष्ट्र क्षेत्र की हरिद्रा झील में जलक्रीड़ा करती हुई प्रकट हुई। अपनी शक्ति के जरिए उन्होंने उस महाविनाशक तूफान को रोक दिया। इसके साथ ही विष्णु जी को इच्छित वर दिया।
 
मां का 36 अक्षरों वाला यह मंत्र 'ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्वां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ॐ स्वाहा'। शत्रुओं का सर्वनाश कर साधक को विजयश्री दिलाकर चिंता मुक्त कर देता है। यह जरूरी है कि मंत्र का जप करते समय पवित्रता का विशेष ध्यान रखें।
 
पीले वस्त्र पहनकर पीले आसन पर बैठकर ही मंत्रों का जाप करें। हल्दी की माला का ही प्रयोग करें। जप करने से पहले बगलामुखी कवच का पाठ अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed