फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   auspicious goddess lakshmi picture which photo of ma lakshmi should not be kept at home

Goddess Lakshmi Picture: घर में भूल से भी न लगाएं मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, जानिए कैसी तस्वीर होती है शुभ

Thu, 07 Dec 2023 02:40 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 07 Dec 2023 02:40 PM IST
सार

Goddess Lakshmi Picture: मां लक्ष्मी जिस भी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाती हैं उसपर अपनी असीम कृपा बरसाती हैं। उसे किसी प्रकार से धन वैभव की कोई कमी नहीं रहती है। इसलिए लोग देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही लोग अपने घरों में या अन्य जगहों पर भी माता की तस्वीर या प्रतिमा लगाते हैं।

विज्ञापन
auspicious goddess lakshmi picture which photo of ma lakshmi should not be kept at home
घर में भूल से भी न लगाएं मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, जानिए कैसी तस्वीर होती है शुभ - फोटो : iStock

विस्तार

Goddess Lakshmi Picture: मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी कृपा से ही धरती पर धन और ऐश्वर्य है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जिस भी व्यक्ति पर प्रसन्न हो जाती हैं उसपर अपनी असीम कृपा बरसाती हैं। उसे किसी प्रकार से धन वैभव की कोई कमी नहीं रहती है। इसलिए लोग देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार से उनकी पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही लोग अपने घरों में या अन्य जगहों पर भी माता की तस्वीर या प्रतिमा लगाते हैं। घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाना शुभ होता है। हालांकि इनकी तस्वीर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है, क्योंकि मां लक्ष्मी की कुछ ऐसी तस्वीरें होती हैं, जो आपको धनवान बनाती हैं लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। चलिए जानते हैं इस बारे में...

विज्ञापन


न लगाएं उल्लू के साथ मां लक्ष्मी की तस्वीर
उल्लू को मां लक्ष्मी का वाहन माना गया है, लेकिन कभी भी घर में मां लक्ष्मी की उल्लू के साथ या उल्लू की सवारी करते हुए तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि जो लोग गलत कार्य करके धन कमाते हैं, उनसे नाराज होकर मां लक्ष्मी उल्लू के उपर सवार होकर जाती हैं, इसलिए उल्लू के साथ माता की तस्वीर अपने घर में न लगाएं।
विज्ञापन


न लगाएं ऐसी तस्वीर
शास्त्रों के अनुसार जिस तस्वीर में मां लक्ष्मी खड़ी हुई नजर आएं उसे घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तरह की तस्वीर का अर्थ होता है कि मां लक्ष्मी की कृपा भक्तों पर ज्यादा नहीं पड़ेगी और मां लक्ष्मी जल्द ही घर से चली जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडित मूर्ति
साथ ही कभी भी मां लक्ष्मी की खंडित मूर्ति या तस्वीर घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में गरीबी और समस्याएं आती हैं। 

ऐसी तस्वीर होती है शुभ
मां लक्ष्मी की सबसे शुभ तस्वीर, फोटो या मूर्ति वह होती है जिसमें, देवी कमल के फूल पर विराजमान हों और सोने के सिक्के बरसा रही हों। 

आशीर्वाद की मुद्रा 
घर के अंदर मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर शुभ मानी जाती है, जिसमें वे आशीर्वाद की मुद्रा में बैठी हुई हों। इस तरह की तस्वीर लगाने से माता हमेशा अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।  


कोषाध्यक्ष कुबेर के साथ मां लक्ष्मी
माता लक्ष्मी चंचला मानी जाती हैं और कुबेर देव स्थाई संपत्ति के देवता हैं। ऐसे में घर में स्थाई धन के लिए माता लक्ष्मी के साथ कोषाध्यक्ष कुबेर की तस्वीर लगाएं। इससे मां लक्ष्मी आपके घर में वास करती हैं और कुबेर जी की कृपा से घर में स्थाई रूप से प्रचुर मात्रा में धन बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed