फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Astro Tips For Tusli Mala If Wear Tusli Garland or Chant Then Take Care of These Things News in Hindi

Astro Tips : जानिए तुलसी की माला पहनने और जाप करने के फायदे

Mon, 12 Dec 2022 12:20 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 12 Dec 2022 12:20 PM IST
सार

शास्त्रों में तुलसी को बहुत ही पवित्र और सकारात्मक प्रभाव वाला पौधा माना जाता है। हिंदू धर्म में जितना तुलसी के पौधे की पूजा का महत्व होता है उतना ही तुलसी की माला पहनना का भी होता है और इससे जाप करना फलदायी माना जाता है।

विज्ञापन
Astro Tips For Tusli Mala If Wear Tusli Garland or Chant Then Take Care of These Things News in Hindi
Tulsi Ki Mala: तुलसी की माला धारण करने के कई फायदे और नियम होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Astrology: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे और तुलसी की माला दोनों का विशेष महत्व होता है। तुलसी का पौधा हर घर में जरूर होता है और नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा होती है। शास्त्रों में तुलसी को बहुत ही पवित्र और सकारात्मक प्रभाव वाला पौधा माना जाता है। हिंदू धर्म में जितना तुलसी के पौधे की पूजा का महत्व होता है उतना ही तुलसी की माला पहनना का भी होता है और इससे जाप करना फलदायी माना जाता है। जो लोग भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु के उपासक होते हैं वे तुलसी की माला जरूर अपने गले में धारण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि तुलसी की माला गले में पहनने से मन में शांति और आध्यात्मिक पवित्रता बनी रहती है। इसके अलावा ज्योतष में भी तुलसी की माला का विशेष महत्व होता है। तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति की कुंडली में मौजूद बुध और गुरु दोनों ही ग्रह मजबूत होते हैं। आइए जानते तुलसी के माला पहनने और इससे जाप करने के नियम क्या-क्या होते हैं।

विज्ञापन


तुलसी माला पहनने के नियम
शास्त्रों में तुलसी के पौधे की पूजा और तुलसी की माला धारण करने के कई फायदे और नियम होते हैं।
- वैसे तो तुलसी हमेशा शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरी होती है लेकिन जब भी तुलसी की माला पहने उसे गंगाजल से शुद्ध करते हुए ही धारण करना चाहिए।
- तुलसी की माला पहनने से कुंडली में बुध और गुरु दोनों ही ग्रह मजबूत होते हैं।
- तुलसी की माला से भगवान विष्णु,माता लक्ष्मी और कान्हाजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
- तुलसी की माला पहनने वालों को हमेशा सात्विक भोजन की ग्रहण करना चाहिए। 
- जो लोग गले में तुलसी की माला पहनते हैं उन्हें कभी भी इसे अपने शरीर से अलग नहीं करना चाहिए।

तुलसी की माला जपने के नियम
- जिस तुलसी की माला से आप जाप करें उसे कभी भी भूलकर न पहनने। पहनने और जाप करने वाली दो मालाएं हमेशा होनी चाहिए।
- तुलसी की माला को जाप करने के बाद उसे कपड़े में लपेटकर रख देना चाहिए।
- हमेशा जिस तुलसी माला का जाप करते है उसी का इस्तेमाल करना चाहिए किसी दूसरे की माला से जाप नहीं करनी चाहिए।
- तुलसी की माला में कम से कम 27 और अधिक से अधिक 108 मनके होना चाहिए।

तुलसी माला के प्रकार
तुलसी के माला दो तरह की होती हैं। एक श्यामा और दूसरी रामा तुलसी। इन्ही  दोनों से ही तुलसी की माला बनाई जाती है। श्यामा तुलसी की माला पहने से व्यक्ति को मानसिक शांति और मन में सकारात्मक ऊर्जा का भाव पैदा होता रहता है। श्मामा तुलसी की माला से आर्थिक फायदे के साथ भगवान की कृपा हासिल होती है।  वहीं रामा तुलसी की माला से भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है। 
विज्ञापन

 

मेष राशिफल 2023

विज्ञापन
विज्ञापन

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed