फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Amarnath Yatra 2021 pilgrims can do virtual yatra through Jio TV

Amarnath Yatra: अब हो सकेगी अमरनाथ की वर्चुअल यात्रा, जियोटीवी में होगी लाइव स्ट्रीमिंग

Fri, 16 Jul 2021 03:44 PM IST
Rustom Rana रुस्तम राणा
Updated Fri, 16 Jul 2021 03:44 PM IST
सार

  • अब बाबा बर्फानी की होगी वर्चुअल यात्रा
  • रिलायंस जियो ने बनाया नेटवर्क, शुरु किया चैनल
  • जियोमीट के जरिए भक्त लाइव करा सकेंगे हवन पूजा

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2021 pilgrims can do virtual yatra through Jio TV
जियोटीवी पर ‘श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड’ नाम से एक नया चैनल शुरू किया गया है जिसमें सुबह और शाम होने वाली बाबा की विशेष आरती, अब श्रद्धालु जियोटीवी पर लाइव देख सकते हैं। - फोटो : PTI

विस्तार

बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खास खबर है। अब भक्त अमरनाथ की वर्चुअल यात्रा कर सकेंगे। रिलायंस जियो ने इसके लिए जियोटीवी पर ‘श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड’ नाम से एक नया चैनल शुरू किया गया है जिसमें सुबह और शाम होने वाली बाबा की विशेष आरती, अब श्रद्धालु जियोटीवी पर लाइव देख सकेंगे। इतना ही नहीं भक्त अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जियोमीट के जरिए लाइव पूजा, लाइव हवन आदि भी करा सकेंगे। 

विज्ञापन


भक्तों को मिलेगा वर्जुअल पूजाघर
जियोमीट पर भक्तों को एक ऐसा वर्चुअल पूजाघर मिलेगा जिसमें भक्त के अलावा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड का पुजारी भी वर्चुअली मौजूद होगा। पूजा या हवन पुजारी द्वारा पवित्र गुफा में भक्त के 'नाम' और 'गोत्र' के उच्चारण के साथ पूजा की जाएगी। 
विज्ञापन


यहां से बुक होगा पूजा का समय 
वर्चुअल लाइव पूजा को बोर्ड की वेबसाइट (www.shriamarnathjishrine.com) और बोर्ड के मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से बुक किया जा सकेगा। एक बार बुकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, भक्तों को जियोमीट पर एक लिंक भेजा जाएगा और वे अपने विशिष्ट बुकिंग समय पर इसमें शामिल हो सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार दो सालों से रद्द है अमरनाथ यात्रा
कोरोना वायरस के चलते जम्मू कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया था। अब लगातार पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित की है। ऐसे में यह खबर बाबा के भक्तों के लिए किसी ऊर्जा से कम नहीं है। 


जियो ने ऐसे तैयार किया है ढ़ाचा 
बताया जा रहा है कि कठिन और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों में खराब मौसम के बावजूद रिलायंस जियो ने कुछ ही दिनों में लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जरूरी बुनियादी ढ़ाचा खड़ा किया है। बैंडविड्थ के लिए अमरनाथ जी के बेस कैंप बालटाल से अमरनाथ गुफा तक कई किलोमीटर का फाइबर केबल डाला गया है जिसके जरिए जियो सहित अन्य यूजर्स भी अमरनाथ जी के दर्शनों का लाभ उठा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed