फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदुर नीति: इस तरह से करें अर्थ प्रबंधन, फिर कभी नहीं होगी धन की कमी

Fri, 17 Jul 2020 10:04 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 17 Jul 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
According to Vidur policy managing wealth in this way increases wealth
विदुर नीति - फोटो : Social Media

विदुर बहुत ही विद्वान थे। महाभारत काल में वे हस्तिनापुर के प्रधानमंत्री और कौरवों व पांडवो के काका थे। राजा पुत्र होने पर भी उन्हें राजकाज नहीं सौंपा गया, क्योंकि उनका जन्म ऋषि वेदव्यास के आशीर्वाद से एक दासी के गर्भ से हुआ था। लेकिन ऋषि वेदव्यास के आशीर्वाद के कारण वे अत्यंत बुद्धिमान और विद्वान थे। विदुर नीति में कई अच्छी बातें बताई गई हैं। विदुर नीति के अनुसार धन का सही प्रबंधन और सही तरह से निवेश करना बहुत महत्वपूर्ण है। अगर धन का प्रबंधन सही तरह से किया जाए और सही से उसका निवेश किया जाए तो अवश्य ही लाभ मिलता है और धन में बढ़ोत्तरी होती है।

According to Vidur policy managing wealth in this way increases wealth
मां लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विदुर नीति के अनुसार अच्छे या मंगल कर्म करने से लक्ष्मी वास करती हैं। अर्थात् हमेशा ईमानदारी और मेहनत से किए गए कामों से ही प्राप्त होता है। धन का संतुलन बनाने के लिए आय और व्यय सही तरह से किया जाना चाहिए और धन के हमेशा सही से सोच समझ कर उपयोग किया जाना चाहिए। इससे धन की बचत होती है और बढ़ोत्तरी भी होती है। धन को सदैव सही और आय बढ़ाने वाले कार्यों में लगाना चाहिए। तभी धन बढ़ता है। धन का प्रबंधन और निवेश अगर सही तरह से किया जाए तो निश्चित ही लाभ होता है।

 

According to Vidur policy managing wealth in this way increases wealth
धन - फोटो : www.pexels.com

विदुर नीति के अनुसार धन का बचाव तभी हो सकता है जब मानसिक,शारीरिक एवं वैचारिक संयम बरता जाए। मतलब धन को शौक पूरा करने या बिना आवश्यकता के भौतिक सुखो की पूर्ति के लिए धन का गलत तरह से व्यय नहीं करना चाहिए। धन तभी खर्च करना चाहिए जब आवश्यकता हो।

विदुर नीति के अनुसार अगर व्यक्ति धन धान्य से परिपूर्ण है तो उसे दान अवश्य करना चाहिए। यह जीवन में सबसे बड़ा पुण्य होता है। दान करने वाले व्यक्ति का मान-सम्मान बढ़ता है। धन को बढ़ाने के लिए दान करना भी आवश्यक है, नहीं तो धन रखे रखे ही बर्बाद हो जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
According to Vidur policy managing wealth in this way increases wealth
धन निवेश - फोटो : सोशल मीडिया

विदुर नीति में यह भी बताया गया है कि जो व्यक्ति न तो धन का सही तरह से भोग करता है, और न ही उसका दान करता है, तो ऐसे धन का नाश होना निश्चित होता है इसलिए घना का दान करना और उसे बुद्धिपूर्वक उपभोग करना आवश्यक होता है। एक जगह ठहरे हुए धन की आयु बहुत कम होती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed