फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   10 auapuscious dream for money

ये 10 सपने, जिन्हें दिखते हैं उन्हें जल्दी ही धन लाभ मिलता है

Fri, 20 Feb 2015 09:35 AM IST
Updated Fri, 20 Feb 2015 09:35 AM IST
विज्ञापन
10 auapuscious dream for money

सपनों की अपनी ही एक रहस्यमयी दुनिया है। कुछ लोग कहते हैं कि जिन ख्यालों में हम दिन भर रहते वही ख्याल सपनों का आकार लेकर हमें दिखते हैं।

विज्ञापन


लेकिन प्राचीन ग्रंथों और कथाओं में सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत बताया गया है। भगवान राम ने स्वप्न में दशरथ जी को दक्षिण दिशा में उड़कर जाते देखा।
विज्ञापन


यह स्वप्न संकेत था कि दशरथ जी की मृत्यु हो चुकी है और बात सच साबित हुई। कुछ समय बात भगवान राम को पता चला कि दशरथ जी का स्वर्गवास हो चुका है।

लेकिन यहां हम किसी अशुभ सपने पर बात नहीं करेंगे। बात करेंगे सिर्फ उन शुभ सपनों की जो व्यक्ति को धन प्राप्ति की सूचना देते हैं।

सपने में दिखे यह पक्षी होता है धन का लाभ

10 auapuscious dream for money

धन की देवी लक्ष्मी हैं। इनका वाहन उल्लू माना गया है। ऐसी मान्यता है कि दीपावली के दिन जिसे उल्लू दिखता है उसे पूरे वर्ष धन का लाभ मिलता है।

लेकिन दीपावली के अलावा भी अन्य दिनों में उल्लू को देखना धन प्राप्ति का संकेत होता है। लेकिन अन्य दिनों में खुली आंखों से उल्लू देखने का कोई लाभ नहीं है।

अगर आप अपने सपने में उल्लू को देखते हैं तो यह शुभ संकेत है। यह स्वप्न बताता है कि आपको जल्दी ही कहीं से धन का लाभ मिलने वाला है।

जो व्यक्ति स्वप्न में उल्लू देखने से भगवती लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है।

खुद को सपने में ऐसे देखने

10 auapuscious dream for money

धन लाभ के लिए आपका उन्नति करना जरुरी है और उन्नति होती है तो धन लाभ होता है। हमारे सपने भी कुछ इसी तरह का संकेत देते हैं।

स्वप्न विज्ञान के अनुसार व्यक्ति जब सपने में खुद को ऊपर की ओर चढ़ता हुआ देखता है तो यह संकेत है कि, व्यक्ति की जल्दी ही उन्नति होने वाली है और धन का लाभ मिलने वाला है।

विज्ञापन

सपने में इनका दिखना बड़ा लाभ देता है

10 auapuscious dream for money

सपने में भगवान को देखना बड़ा ही खुभ स्वप्न माना जाता है। यह सपना जिसे आता है उसे आने वाले कुछ ही दिनों में कोई बड़ी सफलता मिलती है। यह स्वप्न बताता है कि व्यक्ति के किस्मत के दरवाजे खुल गए हैं।

भगवान को सपने में देखने के समान ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति या साधु को देखना भी शुभ फलदायी होता है। यह स्वप्न बताता है कि कोई बड़ा लाभा या मान-सम्मान मिलने वाला है।

तब बड़ा धन लाभ प्राप्त होता है

10 auapuscious dream for money

शगुनशास्त्र में बताया गया है कि कहीं जाते समय मार्ग में अर्थी दिख जाए तो यात्रा लाभप्रद होती है।

शगुनशास्त्र की तरह स्वप्नशास्त्र भी कहता है कि सपने में अर्थी का दिखना बड़ा ही शुभ होता है।

जिस व्यक्ति को सपने में अर्थी दिखती है उसे कोई बड़ा लाभ प्राप्त होता है।

सपने में ऐसा आलिंगन देखना

10 auapuscious dream for money

सपने में श्रृंगार किए हुए स्त्री को अपने पास देखना बड़ा ही शुभ होता है। इससे कुंवारे व्यक्ति की शादी होने का संकेत मिलता है। विवाहित व्यक्ति को स्त्री सुख मिलता है।

लेकिन सपने में कोई पुरुष यह देखता है कि दो स्त्री आपस में आलिंगन कर रही हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत होता है। लेकिन स्त्री अगर ऐसा सपना देखती है तो उनके साथ कुछ बुरा होने की संभावना रहती है।

ठीक इसी प्रकार कोई पुरुष दो पुरुष को आलिंगन करते हुए देखता है तो यह शुभ स्वप्न नहीं होता है।

नाकरी में तरक्की और धन लाभ

10 auapuscious dream for money

अगर आपको खाना बनाना पसंद नहीं है तब भी यह दुआ कीजिए कि किसी रात आप सपने में खुद को आग जलाकर खाना बनाते हुए देखें।

स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में व्यक्ति का खुद अपने हाथों से आग जलाकर भोजन बनाते हुए देखना बहुत शुभ स्वप्न है।

इस स्वप्न का मतलब है आपको नौकरी या रोजगार में उन्नति मिलने वाली है। धन लाभ प्राप्त होने की भी संभावना रहती है।

इस फल को खाते हुए देखना मतलब, धन लाभ

10 auapuscious dream for money

आपको अनार खाना पसंद है, अगर हां तब तो आप खुली आंखों से भी अनार खाइये।

लेकिन नहीं पसंद है तब भी आपको यह प्रार्थना करनी चाहिए कि भले ही आप खुली आंखों से अनार न खाएं लेकिन सपने में खुद को अनार खाता हुआ जरुर देखें।

इसका कारण यह है कि लाल-लाल दानों वाले पके हुए मीठे अनार खाते हुए खुद को सपने में देखने से धन की प्राप्ति होती है।

खुद को उधार देते हुए या लेते हुए देखें

10 auapuscious dream for money

धन लाभ का संकेत देने वाला एक और बड़ा ही शुभ स्वप्न माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति अगर खुद को सपने में धन का लेन-देन करते हुए देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में धन लाभ मिलने वाला है।

धन के लेन-देन में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप खुद को उधार देते हुए या लेते हुए देखें।

सपने में इन चीजों का दिखना बड़ा ही शुभ

10 auapuscious dream for money

मान्यताओं के अनुसार सपने में अगर कोई व्यक्ति फूल देखता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को धन लाभ या कोई बड़ी सफलता या सुख मिलने वाला है।

इसी तरह दही, जल भरा हुआ कलश, पान या छाता दिखना भी शुभ स्वप्न माना जाता है। सपने में छाता दिखने का मतलब है आपको पदोन्नति मिलने वाली है।

सपने में अनाज का ढ़ेर दिखना भी शुभ स्वप्न माना जात है इससे धन का लाभ मिलता है।

अखरोट खाते हुए खुद को देखना

10 auapuscious dream for money

अखरोट तो आपने कई बार खाए होंगे। अगर आपने माता वैष्णो दवी की यात्रा की होगी तो प्रसाद रुप में अखरोट बांटा भी होगा।

लेकिन खुली आंखों से अखरोट खाना या अखरोट बांटना आपको जितनी खुशी नहीं दे सकता है। उससे कहीं अधिक खुशी आपके तब मिलती है जब आप खुद को सपने में अखरोट खाते हुए देखते हैं।

माना जाता है कि सपने में अखरोट खाते हुए देखने से स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है और धन लाभ भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed