{"_id":"7f25b1deafbad151c4ec8cfa796eab02","slug":"selected-candidate-has-valuable-certificate-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लियो टॉलस्टॉय के बताए नौकरी पाने के अचूक मंत्र","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
लियो टॉलस्टॉय के बताए नौकरी पाने के अचूक मंत्र
- रामचंद्र वर्मा
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
लिओ टॉल्सटॉय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुत पुरानी बात है। लियो टॉलस्टॉय को एक बार अपना काम-काज देखने के लिए एक आदमी की जरुरत पड़ी। इस बारे में उन्होंने अपने मित्रों से भी कहा कि कोई योग्य युवक हो, तो उसे भेजना।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद एक मित्र ने किसी युवक को उनके पास नौकरी के लिए भेजा। वह युवक काफी पढ़ा-लिखा था। अपने साथ वह कई प्रमाणपत्र और डिग्रियां लेकर आया था। लेकिन तमाम डिग्रियां होने के बावजूद टॉलस्टॉय ने उसे नौकरी पर नहीं रखा। बल्कि उन्होंने एक ऐसे युवक को रख लिया, जिसके पास कोई शैक्षणिक डिग्री नहीं थी।
विज्ञापन
पढ़ें,जेब में हमेशा रखें इनमें से एक चीज, पैसे की नहीं रहेगी कमी
विज्ञापन
कुछ समय बाद वह मित्र टॉलस्टॉय के पास मिलने आया और बातों ही बातों में भेजे गए पढ़े-लिखे व्यक्ति की जगह कम काबिल व्यक्ति को रखने की वजह पूछी।
टॉलस्टॉय ने कहा, जिस व्यक्ति का मैंने चुना है, उसके पास तो अमूल्य प्रमाणपत्र हैं, उसने कमरे में आने से पहले अनुमति मांगी। दरवाजे पर रखे गए डोरमैट पर जूते साफ किए और फिर आगे आया। उसके कपड़े बेशक मामूली थे, लेकिन साफ-सुथरे थे।
पढ़ें,भूत प्रेत और ऊपरी चक्कर से बचने के 10 आसान उपाय
उससे जो पूछा, बिना घुमाए-फिराए उसके उत्तर दिए, और मुलाकात पूरी होने पर वह इजाजत लेकर वापस चला गया। उसने कोई खुशामद नहीं की, न सिफारिश। अधिक पढ़ा-लिखा न होने के बावजूद उसे अपने पर विश्वास था।
और तुमने जिस व्यक्ति को भेजा था, उसके पास इनमें से कोई भी प्रमाणपत्र नहीं था। वह सीधा ही कमरे में चला आया, बिना आज्ञा कुर्सी पर बैठ गया और काबिलियत की जगह तुमसे जान-पहचान के बारे में बताने लगा। अब तुम्हीं बताओ, उसकी इन डिग्रियों की क्या कीमत है? टॉलस्टॉय के मित्र को वजह पता चल गई।