फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yogini Ekadashi 2019 : आज है योगिनी एकादशी व्रत, जिसे करने पर यक्ष को मिली कुबेर के श्राप से मुक्ति

Sat, 29 Jun 2019 08:33 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Sat, 29 Jun 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
yogini ekadashi fast will be remove all type signs
योगिनी एकादशी व्रत 2019 - फोटो : Rohit Jha

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन भगवान विष्णु के लिए रखा जाने वाले महाव्रत को योगिनी एकादशी व्रत के नाम से जाना जाता है। यह व्रत इस बार 29 जून को पड़ रहा है। जिसे करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस व्रत को करने से न सिर्फ आम आदमी बल्कि यक्ष आदि भी पाप मुक्त हुए हैं। 

विष्णु कृपा से जब यक्ष हुआ पाप मुक्त 

yogini ekadashi fast will be remove all type signs
योगिनी एकादशी व्रत 2019
सभी व्रतों में श्रेष्ठ और भगवान विष्णु की कृपा दिलाने वाली योगिनी एकादशी व्रत की महिमा का वर्णन महाभारत काल में मिलता है। स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को इस व्रत का महत्व बताते हुए एक कथा सुनाई थी। जिसके अनुसार एक बार हेममाली नामक यक्ष किसी गलती पर कुबेर ने श्राप दे दिया। इसके बाद वह श्राप से मुक्ति पाने का उपाय जानने के लिए मार्कण्डेय ऋषि की शरण में पहुंचा। ऋषि ने उसे इस पाप से मुक्ति के लिए योगिनी एकादशी व्रत करने की सलाह दी। यक्ष ने ऋषि की आज्ञा से इस पावन व्रत किया और सभी पापों से मुक्त होकर बैकुंठ लोक को गया। 

इस पूजा से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

yogini ekadashi fast will be remove all type signs
योगिनी एकादशी व्रत 2019
योगिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ पीपल के वृक्ष की पूजा का भी विधान है। साधक को इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की मूर्ति को 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का उच्चारण करते हुए स्नान कराना चाहिए। इसके पश्चात् भगवान श्री विष्णु को वस्त्र, चन्दन, जनेऊ, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप, नैवेद्य, ताम्बूल आदि समर्पित करके आरती उतारनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें साल 2019 में कब-कब पड़ेगी एकादशी

yogini ekadashi fast will be remove all type signs
योगिनी एकादशी व्रत 2019
जून
29 जून — योगिनी एकादशी 

जुलाई
12 जुलाई — देवशयनी एकादशी
28 जुलाई — कामदा एकादशी

अगस्त
11 अगस्त — पवित्रा एकादशी
26 अगस्त — अजा एकादशी 

सितंबर
09 सितंबर — पद्मा एकादशी
25 सितंबर — इंदिरा एकादशी

अक्टूबर
09 अक्टूबर — पापकुशा एकादशी
24 अक्टूबर — रमा एकादशी

नवंबर
08 नवंबर — देवप्रबोधिनी एकादशी
22 नवंबर — उत्पत्ति एकादशी

दिसंबर
08 दिसंबर — मोक्षदा एकादशी
22 दिसंबर — सफला एकादशी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed