फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   World Environment Day 2024 Theme know Significance in hindi

World Environment Day 2024: धर्म और आस्था से जुड़े हैं ये पौधे, घर में लगाने से जीवन में आती है सकारात्मकता

Tue, 04 Jun 2024 10:37 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 04 Jun 2024 10:37 AM IST
सार

World Environment Day 2024: भारत समेत पूरी दुनिया में 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है। हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है।

विज्ञापन
World Environment Day 2024 Theme know Significance in hindi
World Environment Day 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

World Environment Day 2024: भारत समेत पूरी दुनिया में 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' मनाया जाता है। हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। भारत में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। हम सभी के जीवन में पर्यावरण का खास महत्व है, बिना इसके स्वस्थ रहने की कल्पना करना मुश्किल है। धार्मिक दृष्टि के भी पर्यावरण का विशेष महत्व है।

विज्ञापन

माना जाता है कि घर में पेड़-पौधे लगाने से इसका आर्थिक स्थिति पर शुभ प्रभाव पड़ता है। यही नहीं वास्तु के अनुसार कुछ पौधों का व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही इन्हें लगाने से घर में सुख-समृद्धि  बनी रहती है और रूके हुए कार्यों को भी गति मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कौन से पेड़-पौधे लगाने चाहिए।

विज्ञापन

तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। हर तीज-त्योहार पर इसकी विधि अनुसार पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में इसे लक्ष्मी माता का दर्जा दिया गया है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां धन की कमी नहीं होती है। साथ ही परिवार से नकारात्मक दोष दूर होते हैं। यदि आप इस विश्व पर्यावरण दिवस पर इसे घर में लगा रहे हैं, तो इसे भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में न लगाए। तुलसी के पौधे को हमेशा ईशान कोण में लगाना चाहिए।

शमी का पौधा
वास्तु के अनुसार शमी का पौधा लगाने से व्यक्ति को शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। बता दें, शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। इसे लगाने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

अशोक का पेड़
हिंदू धर्म में अशोक वृक्ष को अहिंसा वृक्ष भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस पेड़ को लगाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अशोक वृक्ष लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

मनी प्लांट लगाएं
घर में मनी प्लांट को लगाने से सकारात्मकता का संचार होता है। इस पौधे को पैसों से जुड़ा माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन में भी वृद्धि होती है। ईशान कोण में मनी प्लांट को रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका व्यक्ति के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

आंवले के पेड़
घर में आंवले के पेड़ का होना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। इसे लगाने से धन धान्य में वृद्धि होती है। यदि आप इसे घर में लगा रहे हैं, तो उत्तर, पूर्व या फिर उत्तर- पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इस दिशा में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed