Festivals 2021 May: इस सप्ताह आएगी ईद, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती, देखें त्योहारों की पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई माह के इस सप्ताह (10 से 16 मई) कई बड़े त्योहार आ रहे हैं। सप्ताह की शुरूआत जहां वैशाख अमावस्या से हो रही है तो वहीं इसका अंत वृषभ संक्रांति से होगा। इस बीच ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती जैसे पर्व भी इसी सप्ताह में पड़ेंगे। आइए जानते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले व्रत त्योहारों के बारे में-
वैशाख अमावस्या 11 मई को है। यह अमावस्या मंगलवार के दिन पड़ रही है। इस कारण इसे भौम अमावस्या है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख अमावस्या को धर्म-कर्म, स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के ज्योतिषीय उपाय किए जाते हैं। प्रत्येक माह में अमावस्या तिथि कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि होती है। शास्त्रों में वैशाख अमावस्या को पितरों को मोक्ष दिलाने तिथि कहा गया है।
ईद-उल-फितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईद हर साल रमजान के बाद 10वें शव्वाल की पहली तारीख को मनाई जाती है। ईद का त्योहार चांद को देखकर मनाया जाता है। इस साल अगर 12 मई को चांद दिखा तो ईद का त्योहार 13 मई को मनाया जाएगा। वहीं यदि 13 मई को चांद का दीदार हुआ तो ईद 14 मई को मनाई जाएगी।
अक्षय तृतीया 14 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल यह पर्व वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया सभी पापों का नाश करने वाली एवं सभी सुखों को प्रदान करने वाली तिथि है।
परशुराम जयंती 14 मई शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता है कि भगवान परशुराम भार्गव वंश में जन्मे भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। उनका जन्म त्रेतायुग में हुआ था। परशुरामजी की जयंती वैशाख मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। इस पावन दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है।
वृषभ संक्रांति पर्व 14 मई शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्रों में वृषभ संक्रांति को मकर संक्रांति के समान माना गया है। इस दिन पूजा-पाठ, जप, तप और दान का विशेष महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, संक्रांति के दिन किसी पवित्र नदी अथवा जलकुंड में नहाने से तीर्थस्थलों के समान पुण्यफल प्राप्त होता है।