फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Vivah Panchami 2024 date know Ramcharitmanas chaupai with meaning

Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी पर करें रामचरितमानस की इन चौपाइयों का पाठ, हर समस्या का होगा समाधान

Wed, 20 Nov 2024 04:12 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 20 Nov 2024 04:12 PM IST
सार

Vivah Panchami 2024: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस साल 6 दिसंबर 2024 को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Vivah Panchami 2024 date know Ramcharitmanas chaupai with meaning
Vivah Panchami 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vivah Panchami 2024: मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस साल 6 दिसंबर 2024 को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी पूजा अर्चना करने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इतना ही नहीं वैवाहिक जीवन भी सुखमय होता है।

विज्ञापन

हर साल अयोध्या में विवाह पंचमी के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाकर, यहां राम रथ यात्रा निकाली जाती है। मान्यता है कि इस दिन तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस भी पूरी की गई थी। इसलिए विवाह पंचमी पर इसका पाठ करना बेहद लाभदायक होता है।

विज्ञापन

 

श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों को पढ़ने से मनुष्य को पाप से मुक्ति मिलती है। साथ ही मन से सभी प्रकार के डर भय दूर होते हैं। ऐसे में आप विवाह पंचमी के शुभ मौके पर रामचरितमानस की इन चौपाइयों का पाठ कर सकते हैं। इससे प्रभु श्रीराम भी प्रसन्न होते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामचरितमानस की चौपाइयां

हरि अनंत हरि कथा अनंता । 
कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता ॥
रामचंद्र के चरित सुहाए ।
कलप कोटि लगि जाहिं न गाए ॥


इस चौपाई का अर्थ है कि हरि अनंत हैं और उनका कोई पार नहीं पा सकता है। साथ ही उनकी कथा भी अनंत ही है। सभी संत लोग उस कथा को बहुत प्रकार से कहते और सुनते हैं। ये पक्तिंया कहती हैं कि भगवान श्री रामचंद्र के सुंदर चरित्र का कोई बखान नहीं कर सकता, क्योंकि सुंदर चरित्र करोड़ों कल्पों में भी गाए नहीं जा सकते।

जा पर कृपा राम की होई । 
ता पर कृपा करहिं सब कोई ॥
जिनके कपट, दम्भ नहिं माया ।
तिनके हृदय बसहु रघुराया ॥


ये पक्तिंया कहती हैं कि जिन पर भगवान राम जी की कृपा होती है, उन्हें कोई सांसारिक दुःख छू नहीं सकता। जिन लोगों पर परमात्मा की कृपा हो जाती है उस पर तो सभी की कृपा बनी ही रहती हैं। जिसके अंदर कपट, झूठ और माया नहीं होती, उन्हीं के हृदय में रघुपति राम बसते हैं। इतना ही नहीं उनके ऊपर प्रभु की कृपा सदैव होती है।

अगुण सगुण गुण मंदिर सुंदर, भ्रम तम प्रबल प्रताप दिवाकर । 
काम क्रोध मद गज पंचानन, बसहु निरंतर जन मन कानन।।



इसका अर्थ है कि हे गुणों के मंदिर ! आप सगुण और निर्गुण दोनों है। आपका प्रबल प्रताप सूर्य के प्रकाश के समान काम, क्रोध, मद और अज्ञान रूपी अंधकार का नाश करने वाला है। आप हमेशा ही अपने भक्तजनों के मन रूपी वन में निवास करने वाले हैं।

कहु तात अस मोर प्रनामा । 
सब प्रकार प्रभु पूरनकामा ॥
दीन दयाल बिरिदु संभारी। 
हरहु नाथ मम संकट भारी॥


ये पक्तिंया कहती हैं कि हे भगवान श्री राम! आपको मेरा प्रणाम और मेरा आपसे ये निवेदन है कि - हे प्रभु! अगर आप सभी प्रकार से पूर्ण हैं अर्थात आपको किसी प्रकार की कामना नहीं है, तथापि दीन-दुखियों पर दया करना आपका प्रकृति है, अतः हे नाथ! आप मेरे भारी संकट को हर लीजिए।

होइहि सोइ जो राम रचि राखा । 
को करि तर्क बढ़ावै साखा ॥ 
अस कहि लगे जपन हरिनामा । 
गईं सती जहँ प्रभु सुखधामा ॥


अर्थ है कि जो कुछ भी संसार में राम ने रच रखा है, वही होगा। इसलिए इस विषय में तर्क करने का कोई लाभ नहीं होगा। ऐसा कहकर भगवान शिव हरि का नाम जपने लगे और सती वहां गईं जहां सुख के धाम प्रभु राम थे।

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed