{"_id":"6635c27ad703535b960aa113","slug":"varuthini-ekadashi-2024-do-and-dont-know-what-not-to-do-on-ekadashi-in-hindi-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Varuthini Ekadashi 2024: वरुथिनी एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां
Sat, 04 May 2024 10:37 AM IST
श्वेता सिंह
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sat, 04 May 2024 10:37 AM IST
सार
जो भी व्यक्ति वरुथिनी एकादशी व्रत रखता है और विधि-विधान से पूजा करता है, उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। हालांकि एकादशी व्रत के कुछ विशेष नियम होते हैं।
विज्ञापन
varuthini ekadashi 2024
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Varuthini Ekadashi 2024 Par Kya Na Karein: आज वरुथिनी एकादशी है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है। आज 4 मई 2024 को वरुथिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित हेता है। शास्त्रों में एकादशी व्रत को बेहद महत्वपूर्ण और खास माना गया है। इस व्रत के पुण्य से सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति वरुथिनी एकादशी व्रत रखता है और विधि-विधान से पूजा करता है, उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। हालांकि एकादशी व्रत के कुछ विशेष नियम होते हैं। आइए जानते हैं कि एकादशी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
विज्ञापन
वरुथिनी एकादशी पर क्या करें
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धरण करें और श्री हरि विष्णु के व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का भोग जरूर अर्पित करें।
- अगर आपने एकादशी व्रत नहीं भी रखा है तब भी इस दिन सात्विक चीजों का ही सेवन करें।
- एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के समाप्त होने से पहले कर लेना चाहिए।
- एकादशी के दिन दान-पुण्य करने का खास महत्व है, इसलिए एकादशी तिथि को दान देना न भूलें।
- वरुथिनी एकादशी व्रत के दौरान व्रती को सोने नहीं चाहिए।
- इसके साथ ही दूसरों को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए और साथ ही झूठ कहने से बचना चाहिए।
- एकादशी के दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- एकादशी तिथि के दिन तुलसी के पत्ते भूलकर भी न तोड़ें।
- एकादशी तिथि के दिन देसी घी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।
- एकादशी के दिन सिर नहीं धोना चाहिए।
- व्रती को एकादशी व्रत के दिन श्रीमद्भागवतम् या श्रीमद्भागवत गीता का पाठ जरूर करना चाहिए।
- साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना चाहिए।
- साथ ही एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित माना गया है, इसलिए इस दिन अगर व्रत नहीं भी रखा तो भी चावल खाने से बचना चाहिए।