फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Vaishakh Purnima 2024 Daan Importance on Buddha Purnima Tithi

Vaishakh Purnima 2024 : वैशाख पूर्णिमा आज, पुण्य और सुख की प्राप्ति के लिए इन चीजों का करें दान

Thu, 23 May 2024 10:54 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 23 May 2024 10:54 AM IST
सार

वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्रत किया जाता है, साथ ही विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Vaishakh Purnima 2024 Daan Importance on Buddha Purnima Tithi
Buddha Purnima 2024: गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनमें सुखी जीवन और सफलता पाने के सूत्र छिपे हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vaishakh Purnima 2024 : सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्रत किया जाता है, साथ ही विधिपूर्वक पूजा की जाती है। धर्मग्रंथों के अनुसार इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जातक को कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है। मान्यता है कि श्रेष्ठ तिथि व उचित व्यक्ति को किया गया दान अत्यंत ही पुण्यफल प्रदान करने वाला होता है। ऐसा दान करने पर जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और वह जीवन के सभी सुखों को भोगता हुआ अंत समय में वैकुंठ लोक को प्राप्त होता है।
विज्ञापन


जल दान
वैशाख मास में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है और इस समय आम आदमी से लेकर पशु-पक्षी तक गर्मी से बेहाल रहते हैं। ऐसे में यदि किसी प्यासे व्यक्ति या पशु-पक्षी को जल का दान किया जाए तो वह अत्यंत ही पुण्यफल प्रदान करने वाला होता है। स्कंद पुराण के अनुसार इस माह में और विशेष रूप से पूर्णिमा को जल दान का सर्वाधिक महत्व है ,जो पुण्य सब दानों से मिलता है और जो फल सब तीर्थों के दर्शन से प्राप्त होता है, उसी पुण्य और फल की प्राप्ति इस दिन जल का दान करने से हो जाती है।
विज्ञापन


प्याऊ लगाएं
जो व्यक्ति वैशाख माह में इस दिन सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगाता है, वह विष्णुलोक में प्रतिष्ठित होता है। प्याऊ देवताओं, पितरों और ऋषि-मुनियों को अत्यंत प्रिय है। जो प्याऊ लगाकर थके हुए यात्रियों की प्यास बुझाने में उनकी सहायता करता है, उस पर ब्रह्मा, विष्णु और शिव सहित समस्त देवतागण प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंखा दान करना
धूप और परिश्रम से पीड़ित ब्राह्मण को जो पंखे से हवाकर शीतलता प्रदान करता है, वह  इतने ही मात्र से निष्पाप होकर भगवान का पार्षद हो जाता है। जो राह में थके हुए श्रेष्ठ द्विज को वस्त्र से भी हवा करता है, वह भगवान विष्णु का सामिप्य प्राप्त कर लेता है।

अन्न दान
अन्नदान मनुष्यों को शीघ्र ही पुण्य प्रदान करने वाला होता है, इसलिए संसार में अन्न के समान दूसरा कोई दान नहीं है। दोपहर में आए हुए ब्राह्मण मेहमान को या भूखे जीव को यदि कोई भोजन करवाएं तो उसको अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है।

पादुका और चटाई
निद्रा से दुःख का नाश होता है,निद्रा से थकावट दूर होती है इसलिए जो मनुष्य तिनके या खजूर आदि के पत्तों से बनी हुई चटाई दान करता है,उसके सारे दुखों का नाश हो जाता है और परलोक में उत्तम गति को पाता है।


वस्त्र, फल और शर्बत
जो व्यक्ति वैशाख पूर्णिमा के दिन कपड़ों का दान करता है वह इसी जन्म में सब सुखों से संपन्न हो जाता है इसी प्रकार जो इस दिन फल और शर्बत का दान देता है उससे उसके पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते है और दान देने वाले के  सारे पाप कट जाते हैं। दही, खांड और चावल दान करने से मनुष्य को पूर्ण आयु और सम्पूर्ण यज्ञों का फल प्राप्त होता है।

घी
इस दिन किसी ब्राह्मण को या मंदिर में घी का दान करने वाला मनुष्य अश्वमेघ यज्ञ का फल पाकर विष्णुलोक में आनंद का अनुभव करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed