फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Utpanna Ekadashi 2024 date and puja vidhi know Ekadashi upay for job money and wedding

Utpanna Ekadashi 2024: प्रीति योग में उत्पन्ना एकादशी, करियर और नौकरी में तरक्की के लिए करें ये उपाय

Tue, 19 Nov 2024 03:41 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 19 Nov 2024 03:41 PM IST
सार

Utpanna Ekadashi 2024: साल में 24 एकादशियों का व्रत रखा जाता है, जो सभी भगवान विष्णु को समर्पित है। यह व्रत हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। 

विज्ञापन
Utpanna Ekadashi 2024 date and puja vidhi know Ekadashi upay for job money and wedding
Utpanna Ekadashi 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Utpanna Ekadashi 2024: साल में 24 एकादशियों का व्रत रखा जाता है, जो सभी भगवान विष्णु को समर्पित है। यह व्रत हर माह के कृष्ण और शुक्ल दोनों पक्षों की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। मान्यता है कि एकादशी का उपवास सभी व्रतों का राजा है। इसे रखने से साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। हर माह में आने वाली एकादशी को किसी न किसी नाम से जाना जाता है। वैसे ही मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है।

विज्ञापन

कहते हैं कि इस दिन देवी एकादशी ने राक्षस मुर का वध किया था। इसलिए इस तिथि पर उनकी पूजा करने से साधक के सभी कष्टों का निवारण होता है। पंचांग के अनुसार इस साल 26 नवंबर 2024 को उत्पन्ना एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन प्रीति योग बन रहा है, जो दोपहर 2 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस योग में कुछ खास उपाय करने से साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

एकादशी पर करें ये उपाय

  • एकादशी पर तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से साधक के धन दौलत में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुखों का वास होता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के पास जल चढ़ाना चाहिए। इस दौरान इस पेड़ की मिट्टी को माथे पर लगाएं और कार्य पूर्ण होने की प्रार्थना करें। माना जाता है यह उपाय करने से करियर से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।
  • एकादशी के दिन अन्न और धन का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप मक्का, गेहूं, बाजरा, गुड़ और उड़द का भी दान कर सकते हैं। इससे घर के ग्रह दोष ठीक होते हैं।
  • उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन शाम के समय भगवान नारायण के भजन-कीर्तन और स्तुति करनी चाहिए। इससे परिवार से नकारात्मकता दूर होती हैं। 
  • उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं। इस दौरान उन्हें चंदन या केसर का तिलक भी लगाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed