फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Tulsi Vivah 2020 remember these things during the Tulsi Puja

Tulsi Vivah 2020: तुलसी पूजा में इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Wed, 25 Nov 2020 06:38 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 25 Nov 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Vivah 2020 remember these things during the Tulsi Puja
तुलसी विवाह 2020 - फोटो : Rohit Jha

हिन्दू पंचांग के अनुसार, तुलसी विवाह का आयोजन हर साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन किया जाता है। साल 2020 में यह एकादशी तिथि 25 नवंबर को प्रारंभ होगी और 26 तारीख को समाप्त होगी। कई जगह द्वादशी के दिन भी तुलसी विवाह किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह विधि-विधान के साथ किया जाता है। इस दिन तुलसी पूजा का विधान है। लेकिन तुलसी पूजा को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

विज्ञापन

संध्या के समय जलाएं दीपक
घर में लगी हुई तुलसी को नियमित रुप से जल देना चाहिए, और संध्या के समय दीपक जलाना चाहिए। जिन घरों में तुलसी में सुबह-शाम प्रतिदिन दीपक जलाया जाता है, और जल दिया जाता है। मां महालक्ष्मी की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। रविवार के दिन तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तामसिक चीजों से करें परहेज
तुलसी का पौधा भगवान विष्णु को अति प्रिय है। भगवान विष्णु की पूजा में किसी भी तरह से तामसिक चीजों का प्रयोग वर्जित माना गया है। इसलिए जहां पर भी तुलसी का पौधा लगा हो वहां पर कभी मांस मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने गले में तुलसी की माला धारण करते हैं, उन्हें भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

दिशा का रखें ध्यान
तुलसी का पौधा वास्तु दोष दूर करने में भी सक्षम होता है। जहां पर भी तुलसी लगी होती है, वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। ये आपके लिए अशुभफलदायक हो सकती है। तुलसी के पौधे को हमेशा पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। अगर आपके घर में उचित स्थान है, तो तुलसी को घर के आंगन के बीच में लगाएं। यह बहुत शुभ फल देती है।

गमले में लगाएं पौधा
कुछ लोग अपने घर में जमीन में तुलसी का पौधा रोपते हैं, लेकिन तुलसी को हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए। मान्यता है कि जमीन पर लगा हुआ तुलसी का पौधा अशुभ फल देता है। इसका प्रभाव घर के सदस्यों के स्वास्थ पर भी पड़ता है।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान
रविवार, सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण और सूर्यास्त होने के बाद कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। तुलसी के पत्तों को बिना आवश्यकता के नहीं तोड़ना चाहिए। अगर आपने घर में तुलसी का पौधा लगाया है, तो उसकी सही से देखभाल करना आवश्यक होता है। तुलसी के पौधे का ध्यान रखें। वह सूखे न और अगर तुलसी सूख गई है, तो उस स्थान पर तुरंत नया पौधा लगा दें। सूखे हुए पौधे को ऐसे ही न फेंके, बल्कि उसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed