फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   These Totke Will Make You Rich In Holi, Holi Par Malamal Hone Ke Upaay

होली पर धन बरसाएंगे यह खास उपाय, कष्टों भी करेंगे दूर

Sun, 12 Mar 2017 05:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 12 Mar 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
These Totke Will Make You Rich In Holi, Holi Par Malamal Hone Ke Upaay
हर कोई इस वक्त होली की तैयारियों में व्यस्त है। रंगों का यह त्योहार सभी की जिंदगी में ढेर सारे रंग और खुशियां भर देता है। होली पर किए गए कुछ उपाय जीवन में लंबे परिणाम दे जाते हैं। अगर आप भी होली पर व्यवसाय और नौकरी में तरक्की चाहते हैं और मां लक्ष्मी को खुश करना चाहते हैं तो ये उपाय जरूर कर के देखें।
विज्ञापन


- होलिका की बची राख को होली के दिन लाल रुमाल में बांध लें और उसे अपनी तिजोरी या बटुए में रख लें। इससे आपके खर्चे कम हो जाएंगे।

- होलिका दहन की शाम घर के मुख्य द्वार पर गुलाब छिड़ककर आटे को दो मुखी दीपक बनाएं और उसे जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

- घर की एक कील होलिका दहन जहां होनी हो, वहां मिट्टी में गाड़ दें। अगले दिन वह कील निकाल कर घर के मुख्य द्वार के बाहर मिट्टी में दबा दें। इससे घर में आर्थिक संकट नहीं आएगा और नकारात्मक ऊर्जा घर में दाखिल नहीं होगी।
विज्ञापन


- अगर घर में काफी समय से तंगी चल रही है तो प्रत्येक सदस्य होलिका दहन में देसी घी में भिगोया हुआ एक पान का पत्ता, एक बताशा और दो लौंग चढ़ाए। इसके साथ ही अग्नि की ग्यारह बार परिक्रमा करते हुए सूखे नारियल की आहुति दें। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-  नौकरी और व्यापार में परेशानी दूर करने के लिए होलिका दहन के बाद एक जटा वाला नारियल होलिका या मंदिर में चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed