फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Thanking Allah is best way to celebrate Eid

ईद अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन है

Sat, 09 Jun 2018 10:18 AM IST
जेबुन्निसा
जेबुन्निसा Updated Sat, 09 Jun 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Thanking Allah is best way to celebrate Eid
रमजान उल मुबारक के महीने (लगभग पूरे महीने रोजा रखने और दान पुण्य करने) के बाद मुसलमान मजहबी खुशी का त्योहार मनाते हैं। ईद उल-फितर नाम का यह त्योहार रमजान का महीना पूरा होने के बाद साल के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन होता है।
विज्ञापन


पहला ईद उल-फितर पैगम्बर मुहम्मद ने सन 624 ईसवी में जंग-ए-बदर के बाद मनाया था। उपवास की समाप्ति पर खुशी के अलावा ईद अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन भी है।ईद में मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि उन्होंने महीने भर का उपवास रखने की शक्ति दी।
विज्ञापन


नए कपड़े पहनना और परिजनों और दोस्तों के बीच तोहफों का आदान-प्रदान करना ईद का खास हिस्सा है। सेवइयां इस त्योहार की जरूरी खाद्य पदार्थ हैं।मस्जिदों में सुबह की नमाज से पहले इस दिन दान या तोहफा देना जरूरी है।इसे जकात उल-फितर कहते हैं। इस दिन लोग अपने घरेलू और आपसी झगड़ों को भी सुलह सफाई के साथ निबटा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed