फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Sita Navami 2024 date shubh muhurat and puja vidhi in hindi

Sita Navami 2024: सीता नवमी पर महिलाएं इस विधि से करें पूजा, अखंड सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद

Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 May 2024 06:34 AM IST
सार

इस साल सीता नवमी 16 मई 2024 को मनाई जाएगी। सीता नवमी पर माता का आशीर्वाद पाने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इस तिथि को बेहद शुभ माना गया है। 

विज्ञापन
Sita Navami 2024 date shubh muhurat and puja vidhi in hindi
Sita Navami 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sita Navami 2024: हाल ही में राम नवमी का त्योहार मनाया गया है। देश भर में प्रभु श्री राम को प्रसन्न करने के लिए कई उपाए किए गए। ऐसे में सभी को सीता नवमी का इंतजार है। इस साल सीता नवमी 16 मई 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन माता सीता का आशीर्वाद पाने के लिए विधि-विधान से पूजा की जाती है। 

विज्ञापन

 

हिंदू धर्म में इस तिथि को बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता सीता इसी दिन धरती से प्रकट हुई थीं। इसे जानकी नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान माता सीता को प्रसन्न करने के लिए कई चीजें अर्पित की जाती है। साथ ही विधि विधान से पूजा करने पर जातक को लाभ की प्राप्ति होती है। यही नहीं आर्थिक तंगी भी दूर होने लगती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

विज्ञापन


इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर माता सीता से अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। ऐसे में पूजा विधि का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए सीता नवमी के दिन किस विधि से पूजा करनी चाहिए, यह जान लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीता नवमी का शुभ मुहूर्त
सीता नवमी का मध्याह्न मुहूर्त: प्रातः11.04 से दोपहर 01:43 तक
सीता नवमी का मध्यान क्षण 12: 23 तक है।

सीता नवमी की पूजन विधि

  • सीता नवमी पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
  • स्नान के बाद साफ वस्त्रों को धारण करें।
  • फिर भगवान श्री राम और सीता माता की मूर्ति को स्नान कराएं।  
  • इसके बाद राम जी और सीता माता की विधिपूर्वक पूजा करें।
  • पूजा के बाद भोग लगाएं।  
  • सीता माता के समक्ष दीप प्रज्वलित करें।
  • बाद में परिवार के साथ मिलकर राम जी और माता सीता की आरती करें।
  • इस दौरान रामायण का पाठ बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इसका पाठ करें।

 

सीता नवमी पर करें ये उपाय
सीता नवमी के शुभ अवसर पर माता को खीर का भोग लगाएं। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। इस दौरान माता सीता को पीले वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद केसरिया ध्वज लगाएं। इससे आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। सीता नवमी पर सुहागन महिलाओं को माता सीता की विधिनुसार पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें सोलह श्रृंगार अर्पित करें। इससे दांपत्य जीवन खुशहाल होगा।


सीता जी की आरती 

आरती श्री जनक दुलारी की ,
सीता जी रघुवर प्यारी की ||

आरती श्री जनक दुलारी की ,
सीता जी रघुवर प्यारी की ||

जगत जननी जग की विस्तारिणी,
नित्य सत्य साकेत विहारिणी ,
परम दयामयी दिनोधारिणी,
सीता मैय्या भक्तन हितकारी की ||

आरती श्री जनक दुलारी की ,
सीता जी रघुवर प्यारी की ||

श्री शिरोमणि पति हित कारिणी ,
पति सेवा वित्र वन वन चारिणी,
पति हित पति वियोग स्वीकारिणी ,
त्याग धर्म मूर्ति धरी की

आरती श्री जनक दुलारी की ,
सीता जी रघुवर प्यारी की ||

विमल कीर्ति सब लोकन छाई ,
नाम लेत पवन मति आई ,
सुमिरत काटत कष्ट दुःख दाई ,
शरणागत जन भय हरी की ,

आरती श्री जनक दुलारी की ,
सीता जी रघुवर प्यारी की ||

आरती श्री जनक दुलारी की ,
सीता जी रघुवर प्यारी की ||

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed