फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   chhath puja 2018 shubh muhurat, surya sashthi, surya shashti vrat katha

छठ पूजा 2018: आज शाम अर्घ्य देने से मिलेगा सूर्यदेव का आशीर्वाद और होंगे ये बड़े फायदे

Tue, 13 Nov 2018 01:21 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2018 shubh muhurat, surya sashthi, surya shashti vrat katha
chhath puja

लोक आस्था का पर्व सिर्फ देश-दुनिया में पूरी निष्ठा और श्रद्धा के किया जाता है। कहते हैं कि इस पूजा के दौरान सच्चे मन से मांगी गई सभी मनौतियां पूरी होती हैं। चार दिनों के छठ महापर्व में आज तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। मान्यता है कि इस पावन दिन भगवान भास्कर को अर्घ्य देने से इस जन्म के साथ-साथ, किसी भी जन्म में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन




क्यों देते हैं डूबते सूर्य को अर्घ्य

यही कारण है कि सूर्य षष्ठी के व्रत की तैयारी, लोग कई महीने पहले से ही करने लगते हैं। इस पावन पर्व पर अस्त हो रहे सूर्य को पूजन करने के पीछे ध्येय यह भी होता है कि — ‘हे सूर्य देव, आज शाम हम आपको आमंत्रित करते हैं कि कल प्रातःकाल का पूजन आप स्वीकार करें और हमारी मनोकामनाएं पूरी करें।
विज्ञापन


संध्या अर्घ्य देने का फल

छठ के इस पावन दिन भगवान सूर्य को जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य षष्ठी के दिन संध्या के समय भगवान भास्कर को अर्घ्य देने से सौभाग्य जगता है। सूर्य देवता की कृपा से आरोग्य के साथ लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के तीन प्रहर में सूर्य की साधना विशेष रूप से फलदायी होती है। पहली - प्रातःकाल के समय सूर्य की साधना से आरोग्य की प्राप्ति होती है। दूसरी - दोपहर के समय की साधना साधक को मान-सम्मान में वृद्धि कराती है। तीसरी - संध्या के समय की विशेष रूप से की जाने वाली सूर्य की साधना सौभाग्य को जगाती है और संपन्नता लाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed