फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shravan 2020 sawan month will start from 6 july monday know all facts about sawan 2020

Shravan 2020: 6 जुलाई से सावन का महीना आरंभ, जानिए इस बार के सावन की खास बातें

Sun, 28 Jun 2020 11:35 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Jun 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
shravan 2020 sawan month will start from 6 july monday know all facts about sawan 2020
सावन 2020: 6 जुलाई से सावन का महीना आरंभ होगा और 3 अगस्त को सावन का अंतिम दिन होगा।

Shravan Month 2020: सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है। यह भगवान शिव का बहुत ही प्रिय महीना होता है। 6 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत हो रही है। सावन के महीने में भगवान शिव को हर दिन जलाभिषेक करने और उनकी पूजा का विधान होता है। ऐसी मान्यता है कि जब सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार महीनों के लिए क्षीर सागर में निद्रा के लिए चले जाते हैं तब सृष्टि का भार भगवान शंकर अपने कंधों पर उठा लेते हैं। 6 जुलाई से सावन का महीना आरंभ होगा और 3 अगस्त को सावन का अंतिम दिन होगा। आइए जाते हैं इस बार सावन के महीने की खास-खास बातें...

विज्ञापन
  • इस बार सावन के महीने की शुरुआत और अंत दोनों ही सोमवार के दिन हो रही है।
  • इस बार सावन के महीने में कुल 5 सावन पड़ेंगे। 6 जुलाई, 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई और 3 अगस्त।
  • इस बार के सावन में 11 सर्वार्थ सिद्धि, 10 सिद्धि, 12 अमृत और 3 अमृत सिद्धि योग का संयोग बन रहा है।
  • सावन के महीने में कई प्रमुख व्रत और त्योहार भी मनाएं जाएंगे। जिनमें प्रमुख रूप से मंगला गौरी व्रत, एकादशी, हरियाली और सोमवती अमावस्या, नाग पंचमी और रक्षा बंधन के त्योहार होंगे। 
  • विज्ञापन

रुद्राक्ष से लेकर तुलसी की माला तक, जानिए जाप करने के नियम और फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन


सावन के महीने का महत्व

  • सभी महीनों में सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन का पूरा महीना भगवान शिव की आराधना को समर्पित रहता है। सावन के महीने में शिवालयों में शिव लिंग पर जलाभिषेक किया जाता है और सभी 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन का महत्व होता है। सावन के महीने में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह शिवरात्रि उतनी ही महत्वपूर्ण और फलयायी मानी जाती है जितनी फाल्गुन महीने की महाशिवरात्रि होती है। शिव भक्तों के लिए सावन का महीना अपने आराध्य देव की उपासना का महीना होता है। सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव समर्पित होता है ऐसे में अगर सावन के महीने में सोमवार के दिन शिव पूजा करने पर हर तरह की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की लालसा में सावन के सोमवार के दिन व्रत रखती हैं। वहीं विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने लिए भी सावन का महीने का महत्व होता है। पौराणिक कथा
  • मान्यता है कि जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था तब उस दौरान समुद्र से निकले विष का पान भगवान शिव ने किया था। ताकि इस विष का असर संपूर्ण सृष्टि पर न पड़ें। विष के पीने से भगवान शिव के शरीर का ताप का काफी बढ़ गया था और उनको काफी परेशानी होने लगी थी। तब देवताओं ने भगवान शिव को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने उन पर पानी की जमकर बौछारें डाली थी। यह महीना उस समय सावन का था। तभी से हर वर्ष सावन के महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक करने की परंपरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed