फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri Date 2022 Remedies to please Goddess Durga on Shardiya Navratri Festival

Navratri 2022 : शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रसन्न के उपाय

Thu, 15 Sep 2022 12:46 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Sep 2022 12:46 PM IST
सार

नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा उपासना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करते हुए देवी दुर्गा की नौ दिनों तक लगातार स्तुति और आराधना की जाती है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri Date 2022 Remedies to please Goddess Durga on Shardiya Navratri Festival
Shardiya Navratri 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि का त्योहार शुरू होने जा रहा है। हिंदू धर्म में देवी दुर्गा की विशेष पूजा-आराधना के लिए नवरात्रि पर्व बहुत ही खास माना जाता है। मान्यता है कि देवी दुर्गा नवरात्रि पर कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा उपासना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करते हुए देवी दुर्गा की नौ दिनों तक लगातार स्तुति और आराधना की जाती है। शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा का प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को पूजा में प्रयोग करते हुए आप मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रसन्न के उपाय

- नवरात्रि पर्व के आरंभ होने से पहले अपने घर और पूजा-स्थल की विशेष रूप से साफ-सफाई करनी चाहिए। मां दुर्गा उन्ही स्थानों पर विराजमान होती हैं जहां पर साफ-सफाई और भक्ति का माहौल होता है।
विज्ञापन


- नवरात्रि के दिनों में मां जगदम्बे की कृपा प्राप्ति के लिए हर दिन नियम के अनुसार ही पूजा-अर्चना करनी चाहिए। बीच में कभी भी पूजा में बाधाएं नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नवरात्रि पर्व पर नौ दिनों तक जहां मां दुर्गा की प्रतिमा और पूजा कलश स्थापित करें वहां पर फूलों से सजावट अवश्य ही करें।

- नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी आराधना करते समय मन में बुरे विचार नहीं लाना चाहिए।

- नवरात्रि पर देवी आराधना में मां की आरती करते समय घर पर मौजूद सभी सदस्यों मौजूद होना चाहिए।

- नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी की पूजा आराधना में दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ अवश्य ही करना चाहिए।

- नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी आराधना और साधना के साथ दान-पुण्य भी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed