फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shardiya navratri date 2022 kab se navratri hai navratri puja vidhi and shubh muhurat 2022

Shardiya Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि कब से होंगे शुरू, जानिए संपूर्ण जानकारी

Sat, 24 Sep 2022 10:37 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 24 Sep 2022 10:37 AM IST
सार

इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्तूबर तक दुर्गा विसर्जन और विजय दशमी तक रहेगी।
 

विज्ञापन
shardiya navratri date 2022 kab se navratri hai navratri puja vidhi and shubh muhurat 2022
Shardiya Navratri 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

Navratri 2022: 26 सितंबर 2022 से शक्ति आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहा है। शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा की पूजा और साधना की जाती है। इसके अलावा देवी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। हिंदू धर्म में देवी दुर्गा जो माता पार्वती का ही स्वरूप हैं उन्हें महाशक्ति के रूप में पूजा जाता है। 

विज्ञापन


हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व मां शक्ति की पूजा-उपासना के लिए विशेष माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार सालभर में कुल चार नवरात्रि आते हैं- दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि। सभी नवरात्रि में शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आती हैं और अपने भक्तों के घरों में 9 दिनों के लिए विराजमान होती हैं। नवरात्रि के 9 दिनों में देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है। मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हुए मां शक्ति की साधना करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा रखती हैं। अब जल्द ही शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल... 
विज्ञापन


कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि
सभी नवरात्रों में चैत्र और शरद नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि को शरद नवरात्रि भी कहते हैं क्योंकि इसी समय से शरद ऋतु का आगमन भी शुरू हो जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्तूबर तक दुर्गा विसर्जन और विजय दशमी तक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • शारदीय नवरात्रि 2022 कलश/घटस्थापना मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि 2022
 
घटस्थापना मुहूर्त 
 
अवधि
नवरात्रि 2022 सुबह 06 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 51 मिनट तक 1 घंटे 40 मिनट
  • शारदीय नवरात्रि 2022

दिन नवरात्रि दिन तिथि  पूजा-अनुष्ठान 
26 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा    माँ शैलपुत्री पूजा घटस्थापना
27 सितंबर 2022   नवरात्रि दिन 2     द्वितीया    माँ ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022   नवरात्रि दिन 3     तृतीया    माँ चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022   नवरात्रि दिन 4  चतुर्थी    माँ कुष्मांडा पूजा
30 सितंबर 2022   नवरात्रि दिन 5 पंचमी    माँ स्कंदमाता पूजा
01 अक्तूबर 2022  नवरात्रि दिन 6 षष्ठी    माँ कात्यायनी पूजा
02 अक्तूबर 2022  नवरात्रि दिन 7   सप्तमी    माँ कालरात्रि पूजा
03 अक्तूबर 2022   नवरात्रि दिन 8 अष्टमी   माँ महागौरी दुर्गा महा अष्टमी पूजा
04 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 9 नवमी     माँ सिद्धिदात्री दुर्गा महा नवमी पूजा
05 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 10 दशमी     नवरात्रि दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी

  • शारदीय नवरात्रि पर क्या करें और क्या न करें

शारदीय नवरात्रि 2022 क्या करें     क्या न करें 
नवरात्रि सात्विक भोजन, साफ़ सफाई, देवी आराधना,भजन-कीर्तन, जगराता, मंत्र,देवी आरती प्याज,लहसुन,शराब,मांस-मछली का सेवन, लड़ाई, झगड़ा, कलह, कलेश, काले कपड़े और चमड़े की चीजें न पहने, दाढ़ी,बाल और नाखून न काटें
     
 
शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में 9 देवियों के 9 बीज मंत्र
शारदीय नवरात्रि के दिन देवी बीज मंत्र
पहला दिन     शैलपुत्री    ह्रीं शिवायै नम:।
दूसरा दिन   ब्रह्मचारिणी    ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:।
तीसरा दिन   चन्द्रघण्टा    ऐं श्रीं शक्तयै नम:।
चौथा दिन कूष्मांडा   ऐं ह्री देव्यै नम:।
पांचवा दिन  स्कंदमाता ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:।
छठा दिन कात्यायनी  क्लीं श्री त्रिनेत्राय नम:।
सातवाँ दिन  कालरात्रि  क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।
आठवां दिन  महागौरी   श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:।
नौवां दिन  सिद्धिदात्री  ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:।
 
  • नवरात्रि के दिन के अनुसार भोग

शारदीय नवरात्रि 2022  नवरात्रि के दिन  माता का भोग
पहला दिन माँ शैलपुत्री देवी  देसी घी 
दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी देवी शक्कर,सफेद मिठाई,मिश्री और फल
तीसरा दिन चंद्रघंटा देवी मिठाई और खीर
चौथा दिन कुष्मांडा देवी मालपुआ
पांचवां दिन स्कंदमाता देवी  केला
छठा दिन कात्यायनी देवी शहद 
सातवां दिन कालरात्रि देवी गुड़
आठवां दिन महागौरी देवी नारियल
नौवां दिन सिद्धिदात्री देवी अनार और तिल
  • शारदीय नवरात्रि 2022 पर शुभ योग 

शारदीय नवरात्रि 2022  नवरात्रि के दिन  शुभ योग
पहला दिन माँ शैलपुत्री देवी  सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग
दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी देवी  
तीसरा दिन चंद्रघंटा देवी  
चौथा दिन कुष्मांडा देवी  रवि योग
पांचवां दिन स्कंदमाता देवी सर्वार्थ सिद्धि योग
छठा दिन कात्यायनी देवी रवि योग
सातवां दिन कालरात्रि देवी सर्वार्थ सिद्धि योग
आठवां दिन महागौरी देवी रवि योग
नौवां दिन सिद्धिदात्री देवी  
  • शारदीय नवरात्रि 2022, घटस्थापना के लिए पूजा सामग्री

शारदीय नवरात्रि 2022 घटस्थापना के लिए पूजा सामग्री घटस्थापना के लिए पूजा सामग्री
नवरात्रि कलश
माता की फोटो
7 तरह के अनाज
मिट्टी का बर्तन 
पवित्र मिट्टी
गंगाजल 
आम या अशोक के पत्ते 
सुपारी
जटा वाला नारियल
अक्षत 
लाल वस्त्र
पुष्प
     
  • नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा से लाभ

दिन नवरात्रि दिन तिथि  पूजा-अनुष्ठान 
26 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा   देवी शैलपुत्री की पूजा से चंद्र दोष समाप्त होता है।
27सितंबर 2022   नवरात्रि दिन 2   द्वितीया   देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा से मंगल दोष खत्म होता है।
28 सितंबर 2022  नवरात्रि दिन 3   तृतीया   देवी चंद्रघण्टा पूजा से शुक्र ग्रह का प्रभाव बढ़ता है। 
29सितंबर 2022   नवरात्रि दिन 4  चतुर्थी   माँ कूष्माण्डा की पूजा से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है। 
30सितंबर 2022   नवरात्रि दिन 5  पंचमी   देवी स्कंदमाता की पूजा से बुध ग्रह का दोष कम होता है।
01अक्तूबर 2022  नवरात्रि दिन 6   षष्ठी   देवी कात्यायनी की पूजा से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।
02अक्तूबर 2022  नवरात्रि दिन 7     सप्तमी    देवी कालरात्रि की पूजा से शनिदोष खत्म होता है।
03अक्तूबर 2022   नवरात्रि दिन 8  अष्टमी   देवी महागौरी की पूजा से राहु का बुरा प्रभाव खत्म होता है।
04अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 9 नवमी     देवी सिद्धिदात्री की पूजा से केतु का असर कम होता है।
 
       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed