Shardiya Navratri 2024: पालकी पर सवार होकर आ रही हैं देवी दुर्गा, नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये गलतियां
शारदीय नवरात्रि में विधिपूर्वक देवी मां की उपासना करने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। नवरात्रि के दौरान पूजा अर्चना करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए और भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।
विस्तार
Shardiya Navratri 2024 Date: प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि आरंभ होती है। इस वर्ष 3 अक्तूबर से नवरात्रि आरंभ हो रहे हैं शुरू हो रहे है और इसका समापन 11 अक्तूबर को होगा। इसके अगले दिन यानी 12 अक्तूबर को देवी मां कि विदाई की जाएगी और विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषविदों के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा पालकी पर सवार हो कर आएंगी। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की आराधना की जाती है। इस दौरान देवी मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन लोग अपने घरों में घटस्थापना या कलश स्थापना करते हैं। साथ ही लोग माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं। शारदीय नवरात्रि में विधिपूर्वक देवी मां की उपासना करने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। नवरात्रि के दौरान पूजा अर्चना करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए और भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से।
नवरात्रि में न करें ये गलतियां
- शारदीय नवरात्रि में यदि आप अखंड दीया जल रहे हैं तो नौ दिनों तक यह दीपक बुझना नहीं चाहिए।
- नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक घर में सात्विक भोजन करना चाहिए। तामसिक भोजन यानी लहसुन-प्याज नहीं खाना चाहिए।
- शारदीय नवरात्रि में घर और मंदिर की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें।
- यदि घर में अखंड दीया जला रहे हैं तो घर कभी भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए।
- नवरात्रि में देवी मां की पूजा करते समय काले या सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।
- शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में दाढ़ी, मूंछ और बाल नहीं कटवाना चाहिए।
- इन दिनों में मांस-मदिरा, शराब और लहसुन-प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए।
- इस दौरान किसी के लिए गलत विचार अपने मन में नहीं लाना चाहिए और न ही घर में लड़ाई-झगड़ा करना चाहिए।
घटस्थापना मुहूर्त प्रतिपदा तिथि पर है।
घटस्थापना मुहूर्त, द्वि-स्वभाव कन्या लग्न के दौरान है।
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 03, 2024 को 12:18 ए एम बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त - अक्टूबर 04, 2024 को 02:58 ए एम बजे
घटस्थापना शुभ मुहूर्त
कन्या लग्न प्रारम्भ - अक्टूबर 03, 2024 को 06:15 ए एम बजे
कन्या लग्न समाप्त - अक्टूबर 03, 2024 को 07:21 ए एम बजे
घटस्थापना मुहूर्त - 06:15 ए एम से 07:21 ए एम
अवधि - 01 घण्टा 06 मिनट्स
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
अवधि - 00 घण्टे 47 मिनट्स
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।