फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Shardiya Navratri 2024 Date Time Pujan vidhi at home in hindi

Shardiya Navratri 2024: जल्द होने वाला है माता रानी का आगमन, जानें गृहस्थ कैसे करें पूजन

Sun, 29 Sep 2024 07:18 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 07:18 AM IST
सार

नवरात्र के पूजन विधान में गृहस्थों के लिए कुछेक आसान नियम बताए गए हैं। पूरे पूजन विधान का पालन न भी कर पाएं तो इन नियमों का पालन अवश्य करें।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Date Time Pujan vidhi at home in hindi
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Shardiya Navratri 2024: एक वर्ष में चार नवरात्रि आते हैं। दो मुख्य और दो गुप्त नवरात्रि। जिन लोगों को शक्ति की उपासना करनी हो, उन्हें शारदीय नवरात्र में मां की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। उन दिनों शक्ति की उपासना के साथ ही अपने इष्ट की भी आराधना श्रद्धालुओं को शुभ फल देती है। इसलिए नवरात्रि में शक्ति संपन्न देवता, जैसे कि हनुमान जी और भैरव जी की पूजा भी बहुत फलदायी होती है, क्योंकि ये देवता भी देवी के साथ-साथ ही शक्तिशाली माने गए हैं, जो पूजा से शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। नौ दिनों तक होने वाली नौ दुर्गा उपासना में सूर्य और चंद्रमा सहित नवग्रहों का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

विज्ञापन


विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024 Date Time Pujan vidhi at home in hindi
shardiya navratri 2024 - फोटो : adobe stock

ग्रहस्थ रखें नवरात्रि से जुड़े इन नियमों का ध्यान 
शास्त्रों में गृहस्थ आश्रम को सबसे अधिक महत्व दिया गया है, क्योंकि इसी आश्रम से सृष्टि का विकास होता है और संस्कारों का विस्तार होता है। इसी आश्रम में व्यक्ति सबसे अधिक व्यस्त रहता है। वह अपनी गृहस्थी की जिम्मेदारियों में ही इतना उलझा रहता है कि ईश्वर की ओर भी पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाता। इसके बावजूद गृहस्थ को थोड़ा समय निकालकर नवरात्रि स्थापना कर उपासना करनी चाहिए। इससे उसके गृहस्थ जीवन में सुख-शांति एवं संपन्नता बनी रहती है। गृहस्थ व्यक्ति को जितना ही समय मिले, वह उतने ही समय में नवरात्रि में पूजा-पाठ यदि नियम, यम तथा संयम से करे तो मनचाहा फल प्राप्त कर सकता है। यहां नियम का तात्पर्य है कि व्यक्ति नौ दिनों तक अपनी पूजा-पाठ नियम से यानी निश्चित समय पर करे। यदि सुबह 8 बजे ही वह पूजा कर सकता है तो प्रतिदिन सुबह 8 बजे ही करे। इस नियम को खंडित न करे।

  • नवरात्र में भक्त व्यवस्थित तरीके से व्रत-उपवास करें। उपासना के दौरान या पूरे नौ दिनों तक पवित्रता का ख्याल रखें। मन, वचन तथा कर्मों से शुद्धता बनाए रखें। ब्रह्मचर्य का पालन करें और खान-पान में भी शुद्धता का ध्यान रखें। भूमि पर सोएं। घर पर ही भोजन करें और घर पवित्र रखें।
  • नवरात्र करने वाले गृहस्थ को अपने घर में अपनी श्रद्धा एवं क्षमतानुसार व्यवस्था कर लेनी चाहिए। घर में कलश स्थापना कर इष्ट की मूर्ति एवं तस्वीर रख उनसे संबंधित मंत्रों का जाप या पाठ करना चाहिए। अलग-अलग देवताओं के मंत्र जाप तथा पाठ से फल भी अलग-अलग ही मिलते हैं। इसलिए दुर्गा पाठ के साथ यदि हो सके तो अपने इष्ट की आराधना अवश्य करें।

 

Shardiya Navratri 2024 Date Time Pujan vidhi at home in hindi
Shardiya Navratri Pujan - फोटो : adobe stock

शीघ्र लाभ के लिए
उपासना का शीघ्र फल प्राप्त करने के लिए तंत्र विधान किया जाता है। वैसे भी तंत्र उपासना देवी की ही की जाती है। यदि कोई व्यक्ति थोड़े में ज्यादा लाभ पाना चाहता है तो नवरात्रि में देवी की तंत्र पूजा कर सकता है। इसमें ‘क्लीं’ शब्द को तंत्र का बीज मंत्र कहा गया है। इसका सवा लाख जाप करके भी तंत्र साधना की जा सकती है। इसके लिए प्रातःकाल स्नान कर अपने आराध्य और देवी को घी या तेल का दीपक लगाएं, ‘क्लीं’ मंत्र का जाप करें, गुग्गुल का धूप देवी को करें। यह भी न हो सके तो सरसों के तेल के पांच दीपक जलाकर देवी दुर्गा की आरती कर लें। श्रद्धालु को लाभ ही लाभ मिलेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed