फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shardiya navratri 2021 this one mantra of 9 letters navarna mantra of maa durga calm navagrahas by chanting every day of navratri

Navratri 2021: मां दुर्गा के इस मंत्र में समाई है नवग्रहों को नियंत्रित करने की शक्ति, नवरात्रि में प्रतिदिन एक माला जाप से दूर होंगी सारी बाधाएं

Fri, 08 Oct 2021 02:00 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 02:00 PM IST
सार

मां दुर्गा का नर्वाण मंत्र बेहद प्रभावशाली है। इस मंत्र के नौ अक्षरों में नवग्रहों को शांत करने की शक्ति समाहित है। नवरात्रि में प्रतिदिन इस मंत्र का एक माला जाप करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

विज्ञापन
shardiya navratri 2021 this one mantra of 9 letters navarna mantra of maa durga calm navagrahas by chanting every day of navratri
नवरात्रि 2021

विस्तार

अश्वनि मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का आरंभ हो चुका है। इन नौं दिनों को धार्मिक दृष्टि से बेहद ही शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों तक मां भवानी पृथ्वी लोक का भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों के दुखों को हरती हैं। यदि इन दिनों में यदि कोई उपाय,अनुष्ठान या मंत्र जाप किया जाए तो वह अवश्य फलित होता है। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है। वे अपने भक्तों के जीवन की प्रत्येक बाधा को दूर करती हैं व भटकों को भी सही राह दिखाती हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के लिए धार्मिक ग्रंथों में कई मंत्र बताए गए हैं। जाप करने से प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा करती हैं। 

विज्ञापन

इन मंत्रों में से आदिशक्ति जगदंबा के नर्वाण मंत्र का जाप करना बेहद ही प्रभावशाली माना गया है। मां की आराधना के लिए तो यह मंत्र प्रभावशाली है ही साथ ही में नवग्रह शांति के लिए भी ये महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता के अनुसार इस मंत्र के जाप से नवग्रह शांत होते हैं, जिससे आपके  जीवन में आने वाली बाधाओं का अंत होता है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है नर्वाण मंत्र और कैसे करना चाहिए इसका जाप।

विज्ञापन
विज्ञापन

shardiya navratri 2021 this one mantra of 9 letters navarna mantra of maa durga calm navagrahas by chanting every day of navratri
नवरात्रि 2021
मां दुर्गा का नर्वाण मंत्र
मां दुर्गा का यह मंत्र बेहद ही प्रभावशाली माना गया है। इस मंत्र में नौ अक्षर दिए गए हैं इसलिए इसे नर्वाण मंत्र कहा जाता है। इस मंत्र के नौ अक्षरों में नौं ग्रहों को शांत करने की शक्ति समाहित है। नर्वाण मंत्र का प्रत्येक अक्षर नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करता है। यह मंत्र सभी ग्रहों की अशुभता को दूर करता है और उन्हें अनुकूल बनाता है साथ ही इस मंत्र के जाप से मां दुर्गा की कृपा भी प्राप्त होती है।

''ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे''

यदि आपके जीवन में ग्रहों की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण समस्याएं बनी हुई हैं तो नवरात्रि के दिनों में प्रतिदिन इस मंत्र का कम से कम एक माला जाप अवश्य करना चाहिए। इस मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना उत्तम रहता है। दुर्गा सप्तशती में इस मंत्र के आगे 'ऊं' अक्षर जुड़ जाता है। जिससे यह दशाक्षरी मंत्र बन जाता है। ऊं अक्षर के साथ भी इस मंत्र का जाप करना उतना ही लाभकारी रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed