फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   shardiya navratri 2018 kalash sthapana ghatasthapana muhurat date time and vidhi

नवरात्रि 2018: घर पर इस तरह से करनी चाहिए कलश स्थापना, तभी सफल होगी पूजा

Sat, 06 Oct 2018 03:07 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Oct 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
shardiya navratri 2018 kalash sthapana ghatasthapana muhurat date time and vidhi
shardiya navratri 2018 kalash sthapana
10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ हो रहे हैं। नवरात्रि के 9 दिनों तक भक्त मां शक्ति की उपासना करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के अलग–अलग रुपों मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री मां की शक्ति पूजा की जाती है। घटस्थापना नवरात्रि के पहले दिन होती है। नवरात्रि पर कलश स्थापना करते वक्त और 9 दिनों तक कुछ विशेष सावधानियां रखती जाती है तभी पूजा का संपूर्ण फल मिलता है।  
विज्ञापन




 - ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा को देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। इसलिए कलश स्थापना और माता की प्रतिमा इसी दिशा में होनी चाहिए।

- कलश स्थापना हमेशा शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए और माता की पूजा से पहले भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए।

- नवरात्रि में एक जटाधारी नारियल को लाल कपड़े में बांधकर कलश में रखने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि नारियल का मुंह आपकी तरफ होना चाहिए।

-  पूजा से पहले कलश पर स्वस्तिक बनाएं और मौली बांधें। फिर आम के पत्तों के साथ घट या कलश में हल्दी की गांठ, साबुत सुपारी, दुर्वा और पैसे रखें।

- 9 दिनों तक देवी पूजन में माता को फल, मिठाई और रात में दूध का भोग लगाएं। पूजा के समय दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें और अखंड दीया जलाएं जो व्रत के पारण तक जलता रहे।
विज्ञापन


- नवरात्रि के पूरे होने पर आखिरी दिन माता को हलवा-पूरी का भोग जरूर लगाएं।

घट( कलश) स्थापना का शुभ मुहूर्त
सुबह - 06 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त- ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 7.56 मिनट तक
कुल अवधि- 3 घंटे 52 मिनट
महाअष्टमी- 17 अक्टूबर
महानवमी- 18 अक्टूबर
विजयादशमी (दशहरा) -19 अक्टूबर 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed