फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan shivratri date 2020 when is shivratri of sawan month and its importance

Sawan Shivratri 2020: कब है सावन शिवरात्रि का त्योहार, जानिए इसका महत्व

Tue, 14 Jul 2020 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Jul 2020 07:46 AM IST
सार

  • 19 जुलाई 2020 को सावन शिवरात्रि है।
  • हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।

विज्ञापन
sawan shivratri date 2020 when is shivratri of sawan month and its importance
सावन मासिक शिवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

19 जुलाई को सावन शिवरात्रि का त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। शिवरात्रि पर शिव भक्त इस दिन पूरे दिन उपवास रखकर शिवजी का आराधना करते हैं। सावन के महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि का खास महत्व होता है। इस दिन शिवलिंग पर विशेष पूजा आराधना और जलाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया जाता है। सावन के पवित्र महीने में मासिक शिवरात्रि को बहुत ही शुभफलदायी माना जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि पर भगवान शंकर पर जलाभिषेक किया जाता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ किया जाता है। गंगाजल से शिवलिंग पर जलाभिषेक कर हर तरह की मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद लिया जाता है। मान्यता है जो भी शिवभक्त सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करता है उसकी सभी तरह की इच्छाएं जरूर पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन कैलेंडर 2020: सावन के पूरे महीने यहां करें भगवान शिव के दर्शन

सावन शिवरात्रि जलाभिषेक मुहूर्त
भगवान शिव की पूजा दिन के चारों मुहूर्त में करने का विधान होता है।
चतुर्दशी तिथि आरंभ- 19 जुलाई 2020, 12: 41 AM
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 20 जुलाई 2020, 12: 10 AM

Sawan 2020: भगवान भोलेनाथ को प्रिय होती हैं ये तीन राशियां, हमेशा मिलती है इन्हें भोले भंडारी की कृपा

सावन शिवरात्रि व्रत विधि
शिवपुराण में बताया गया है कि शिव भक्तों को मासिक शिवरात्रि पर उपवास और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले भंडारी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। शिवरात्रि पर सुबह जल्दी स्नान करने के बाद पास के शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की विधिवत आराधना करनी चाहिए। शिव पूजा में प्रयोग की जानी वाली सभी तरह की सामग्रियों को भोलेभंडारी को अर्पित करें। अगले दिन अपना व्रत तोड़कर शिव पूजा संपन्न हो जाती है। 

सावन मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को भांग धतूर ,बेलपत्र और गंगा जल अर्पित करें। इसीलिए जो इस माह में शिव पर गंगाजल चढाते हैं, वे देव तुल्य होकर  जीवन मरण के बंधन से मुक्त हो जाते हैं । मानशिक परेशानी, कुंडली में अशुभ चन्द्र का दोष, मकान-वाहन का सुख और संतान से संबधित चिंता शिव आराधना से दूर हो जाती है। इस माह में सर्पों को दूध पिलाने कालसर्प-दोष से मुक्ति मिलती है और उसके वंश का विस्तार होता है। ॐ नमः शिवाय करालं महाकाल कालं कृपालं ॐ नमः शिवायका जप करते हुए शिव आराधना करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed