फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   savan 2019 savan month start on 17 july shiv puja vidhi

Savan 2019: 17 जुलाई को इन योग के साथ शुरू हो रहा है सावन का महीना, भोले भंडारी को है प्रिय

Mon, 15 Jul 2019 08:24 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
savan 2019 savan month start on 17 july shiv puja vidhi
सावन का महीना

इस महीने सावन का पवित्र महीना शुरू होने जा रहा है। 17 जुलाई को सावन का पहला दिन रहेगा। सावन का महीना 15 अगस्त को समाप्त होगा। हिन्दू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। इस महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की काफी संख्या में भीड़ होती है। सावन के महीने में कांवड़ लेकर जाने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा होती है।

विज्ञापन

 

सावन का महीना शिव जी के साथ-साथ माता पार्वती को भी समर्पित है। इस महीना में जो भक्त सच्चे मन से शिव जी और माता पार्वती की पूजा करता है उसे अवश्य ही आशीर्वाद प्राप्त होता है। शादीशुदा महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए व्रत रखती हैं तो वहीं कुंवारी कन्या अच्छे वर के लिए शिव की पूजा अर्चना करती हैं।

विज्ञापन

सावन के पहले दिन बनेंगे ये योग
इस बार सावन के महीने की शुरूआत चंद्रग्रहण के दिन से हो रही है। साथ ही इस दिन गुरु पूर्णिमा भी रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार 16 जुलाई की रात को चंद्रग्रहण लगेगा फिर इसके अगले ही दिन से सावन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 17 जुलाई को सूर्य राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed