फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Saphala Ekadashi 2025 Date Time Puja Vidhi Remedies And Importance In Hindi

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी पर करें ये सरल उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि और मिलेगी सफलता

Mon, 15 Dec 2025 09:55 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Dec 2025 09:55 AM IST
सार

Saphala Ekadashi 2025: आज 15 दिसंबर को साल की आखिरी एकादशी है। हिंदू पंचांग के अनुसार,आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है जिसे सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु को विशेष पूजा आराधना करने का खास महत्व होता है।  

विज्ञापन
Saphala Ekadashi 2025 Date Time Puja Vidhi Remedies And Importance In Hindi
Saphala Ekadashi 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Saphala Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। पौष माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली सफला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है।  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक व्रत, पूजा तथा कुछ विशेष उपाय करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति को सुख, समृद्धि व सफलता की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस एकादशी पर किए गए उपाय व्यक्ति के बिगड़े कामों को भी सफल बना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही छह उपाय, जिन्हें सफला एकादशी पर करने से घर में बरकत आती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
विज्ञापन


1. विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें
सफला एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और घर के मंदिर में भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करें। उन्हें पीले पुष्प, तुलसी दल, फल और पंचामृत अर्पित करें। पूजा के समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और कार्यों में सफलता मिलने लगती है।
विज्ञापन


2. तुलसी पूजन और दीपदान का उपाय
इस दिन तुलसी माता की पूजा का विशेष महत्व है। शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और सात बार परिक्रमा करें। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, धन-धान्य में वृद्धि होती है और पारिवारिक कलह दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Saphala Ekadashi 2025: सफला एकादशी आज, जानिए इस व्रत का महत्व, पूजाविधि और कथा

3. दान-पुण्य से बढ़ती है बरकत
सफला एकादशी पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़ या कंबल का दान करें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किया गया दान कई गुना फल देता है। इससे न केवल आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि घर में स्थायी सुख-समृद्धि भी आती है।

Mantra For Study: पढ़ाई में नहीं लगता मन, तो करें इन सरल मंत्रों का जाप, विद्यार्थियों के लिए है बेहद चमत्कारी

4. श्रीहरि के नाम का संकीर्तन करें
इस एकादशी पर भगवान विष्णु के नाम का भजन, कीर्तन या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं और व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

5. व्रत और संयम का पालन करें
सफला एकादशी पर व्रत रखने से इंद्रियों पर नियंत्रण रहता है और आत्मबल मजबूत होता है। धार्मिक विश्वास है कि इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के पिछले जन्मों के पाप भी नष्ट होते हैं और भाग्य का साथ मिलने लगता है।

6. अगले दिन पारण विधिपूर्वक करें
एकादशी व्रत का पूरा फल तभी मिलता है जब द्वादशी तिथि पर विधिपूर्वक पारण किया जाए। पारण के समय भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए भोजन ग्रहण करें। ऐसा करने से व्रत का संपूर्ण पुण्य प्राप्त होता है और जीवन में स्थायी सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed