फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   religious and scientific reason of navratra

धार्मिक ही नहीं, नवरात्र में व्रत, पूजन और हवन के ये भी हैं कारण

Thu, 07 Apr 2016 05:59 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 05:59 PM IST
सार

  • देवी भागवत् पुराण के अनुसार पूरे वर्ष में चार नवरात्र होते हैं
  • कल‌ियुग में शारदीय नवरात्र का महत्व अध‌िक रहता है
  • चैत्र नवरात्र के पहले द‌िन आद‌िशक्त‌ि प्रकट हुई थी
  • चैत्र नवरात्र से नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है

विज्ञापन
religious and scientific reason of navratra
दुर्गा पूजा - फोटो : getty images

विस्तार

आप नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा और व्रत करते हैं लेक‌िन इसके पीछे क्या स‌िर्फ आपकी आस्‍था है या कुछ और भी है। दरअसल नवरात्र के मौके पर पूजन और व्रत का व‌िधान सद‌ियों से चला आ रहा है ज‌िसके पीछे कई रहस्य छ‌िपे हैं। आइये आज इन्हीं रहस्यों पर से पर्दा उठाते हैं और जानते हैं क‌ि नवरात्र के द‌िनों में देवी की पूजा, व्रत और हवन के पीछे कौन सा रहस्य छुपा है।

विज्ञापन

अाध्‍यात्‍म‌िक कारणः चैत्र नवरात्र सबसे खास इसल‌िए

religious and scientific reason of navratra
मां दुर्गा
देवी भागवत् पुराण के अनुसार पूरे वर्ष में चार नवरात्र मनाए जाते हैं ज‌िनमें दो गुप्त नवरात्र सह‌ित शारदीय नवरात्र और बासंती नवरात्र ज‌िसे चैत्र नवरात्र कहते हैं शाम‌िल हैं। दरअसल यह चारों नवरात्र ऋतु चक्र पर आधार‌ित हैं और सभी ऋतुओं के संध‌िकाल में मनाए जाते हैं। मार्कण्डेय पुराण और महाकाल संहिता में बताया गया है क‌ि कल‌ियुग में शारदीय नवरात्र का महत्व अध‌िक होता है जैसा क‌ि वर्तमान में द‌िखता है।

त्रेता युग में आषाढ़ नवरात्र अध‌िक महत्वपूर्ण रहता है जबक‌ि द्वापर युग में माघ के नवरात्र का व‌िशेष महत्व है। चैत्र नवरात्र का महत्व आज शारदीय नवरात्र से कम द‌िखता है जबक‌ि सतयुग में चैत्र नवरात्र ही सबसे महत्वपूर्ण रहता है। नवरात्र का महत्व समय और पर‌िस्‍थ‌ित‌ि के अनुसार बदलता है। शारदीय नवरात्र वैभव और भोग प्रदान देने वाले है। गुप्तनवरात्र तंत्र स‌िद्ध‌ि के ल‌िए व‌िशेष है जबक‌ि चैत्र नवरात्र आत्मशुद्ध‌ि और मुक्त‌ि के ल‌िए। वैसे सभी नवरात्र का आध्यात्म‌िक दृष्ट‌ि से अपना महत्व है।

आध्यात्म‌िक दृष्ट‌ि से देखें तो यह प्रकृत‌ि और पुरुष के संयोग का भी समय होता है। प्रकृत‌ि मातृशक्त‌ि होती है इसल‌िए इस दौरान देवी की पूजा होती है। गीता में भगवान श्री कृष्‍ण ने कहा है क‌ि संपूर्ण सृष्ट‌ि प्रकृत‌िमय है और वह स‌िर्फ पुरुष हैं। यानी हम ज‌िसे पुरुष रूप में देखते हैं वह भी आध्यात्‍म‌िक दृष्ट‌ि से प्रकृ‌त‌ि यानी स्‍त्री रूप है। स्‍त्री से यहां मतलब यह है क‌ि जो पाने की इच्छा रखने वाला है वह स्‍त्री है और जो इच्छा की पूर्त‌ि करता है वह पुरुष है।

नवरात्र के नौ द‌िनों में मनुष्‍य अपनी भौत‌िक, आध्यात्म‌िक, यांत्र‌िक और तांत्र‌िक इच्छाओं को पूर्ण करने की कामना से व्रतोपवास रखता है और ईश्वरीय शक्त‌ि इन इच्छाओं को पूर्ण करने में सहायक होती है। इसल‌िए आध्यात्म‌िक दृष्ट‌ि से नवरात्र का अपना महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैव नवरात्र का धार्म‌िक महत्‍व

religious and scientific reason of navratra
दुर्गा पूजा - फोटो : rakesh jha

धार्म‌िक दृष्ट‌ि से नवरात्र का अपना अलग ही महत्व है क्योंक‌ि इस समय आद‌िशक्त‌ि ज‌िन्होंने इस पूरी सृष्ट‌ि को अपनी माया से ढ़का हुआ है ज‌िनकी शक्त‌ि से सृष्ट‌ि का संचलन हो रहा है जो भोग और मोक्ष देने वाली देवी हैं वह  पृथ्वी पर होती है  इसल‌िए इनकी पूजा और आराधना से इच्छ‌ित फल की प्राप्त‌ि अन्‍य द‌िनों की अपेक्षा जल्दी ‌होती है।

जहां तक बात है चैत्र नवरात्र की तो धार्म‌िक दृष्ट‌ि से इसका खास महत्व है क्योंक‌ि चैत्र नवरात्र के पहले द‌िन आद‌िशक्त‌ि प्रकट हुई थी और देवी के कहने पर ब्रह्मा जी को सृष्ट‌ि न‌िर्माण का काम शुरु क‌िया था।

इसल‌िए चैत्र शुक्ल प्रत‌िपदा से ह‌िन्दू नववर्ष शुरु होता है। चैत्र नवरात्र के तीसरे द‌िन भगवान व‌‌िष्‍णु ने मत्‍स्य रूप में पहला अवतार लेकर पृथ्वी की स्‍थापना की थी। इसके बाद भगवान व‌िष्‍णु का सातवां अवतार जो भगवान राम का है वह भी चैत्र नवरात्र में हुआ था। इसल‌िए धार्म‌िक दृष्ट‌ि से चैत्र नवरात्र का बहुत महत्व है।

विज्ञापन

ज्योत‌िषीय महत्‍वः चैत्र नवरात्र में नवग्रहों की पूजा इसल‌िए होती है

religious and scientific reason of navratra
दुर्गा पूजा

ज्योत‌िष की दृष्ट‌ि से चैत्र नवरात्र का व‌‌िशेष महत्व है क्योंक‌ि इस नवरात्र के दौरान सूर्य का राश‌ि पर‌िवर्तन होता है। सूर्य 12 राश‌ियों में भ्रमण पूरा करते हैं और फ‌िर से अगला चक्र पूरा करने के ल‌िए पहली राश‌ि मेष में प्रवेश करते हैं। सूर्य और मंगल की राश‌ि मेष दोनों ही अग्न‌ि तत्व वाले हैं इसल‌िए इनके संयोग से गर्मी की शुरुआत होती है।

चैत्र नवरात्र से नववर्ष के पंचांग की गणना शुरू होती है। इसी द‌िन से वर्ष के राजा, मंत्री, सेनापत‌ि, वर्षा, कृष‌ि के स्वामी ग्रह का न‌िर्धारण होता है और वर्ष में अन्न, धन, व्यापार और सुख शांत‌ि का आंकलन क‌िया जाता है। नवरात्र में देवी और नवग्रहों की पूजा का कारण यह भी है क‌ि ग्रहों की स्‍थ‌ित‌ि पूरे वर्ष अनुकूल रहे और जीवन में खुशहाली बनी रहे।

वैज्ञान‌िक कारणः नवरात्र में व्रत और हवन इसल‌िए होता है

religious and scientific reason of navratra
दुर्गा पूजा

नवरात्र का महत्व स‌िर्फ धर्म, अध्यात्म और ज्योत‌िष की दृष्ट‌ि से ही नहीं है बल्क‌ि वैज्ञान‌िक दृष्ट‌ि से भी नवरात्र का अपना महत्व है। हमारे ऋष‌ि  मुन‌ियों ने न स‌िर्फ धार्म‌िक दृष्ट‌ि को ध्यान में रखकर नवरात्र में व्रत और हवन पूजन करने के ल‌िए कहा है बल्क‌ि इसका वैज्ञान‌िक आधार भी है।

पाश्चात्य शोधकर्ताओं ने नवरात्र में व्रत के कारणों का अध्ययन क‌िया है और पाया है क‌ि नवरात्र के दौरान व्रत और हवन पूजन स्वास्‍थ्य के ल‌िए बहुत ही बढ़‌िया है। इसका कारण यह है क‌ि चारों नवरात्र ऋतुओं के संध‌िकाल में होते हैं यानी इस समय मौसम में बदलाव होता है ज‌िससे शारीर‌िक और मानस‌िक बल की कमी आती है। शरीर और मन को पुष्ट और स्वस्‍थ बनाकर नए मौसम के ल‌िए तैयार करने के ल‌िए व्रत क‌िया जाता है।

ऋतु बदलने के ल‌िए समय रोग ज‌िन्हें आसुरी शक्त‌ि कहते हैं उनका अंत करने के ल‌िए हवन, पूजन क‌िया जाता है ज‌िसमें कई तरह की जड़ी, बूट‌ियों और वनस्पत‌ियों का प्रयोग क‌िया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed