फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ramlila festival in india and other countries

क्यों होता है रामलीला का मंचन? जानें कैसे हुई इस परंपरा की शुरुआत

Wed, 02 Oct 2019 10:49 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 02 Oct 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
ramlila festival in india and other countries
Ramleela

देश भर में शारदीय नवरात्रि के समय रामलीला का मंचन किया जाता है। यानि आजकल देश के कोने कोने में रामलीला की धूम मची हुई है। शारदीय नवरात्रि के समय रामलीला मंचन की परंपरा  सदियों से चली आ रही है।

विज्ञापन


विदेशों में भी होता है रामलीला मंचन 
रामलीला अपने देश भारत में ही नहीं, बल्कि बाली, जावा, श्रीलंका जैसे देशों में प्राचीनकाल से ही किसी न किसी रूप में प्रचलित रही है रामलीला का मंचन नेपाल, थाईलैंड, लाओस, फिजी, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, सूरीनाम, मॉरीशस में भी होता है। थाईलैंड में रामायण को रामाकिआन कहते है। इन दिनों रामलीला का मंचन देखने तो सभी जाते है, पर बहुत कम लोगों को ही यह जानकारी होगी की क्यों इसका मंचन किया जाता हैं। आज हम इस लेख के माध्यम से जानेंगे की रामलीला मंचन का क्या इतिहास और क्यों इसका मंचन किया जाता है। 
विज्ञापन


दशमी के दिन रावण-वध
नवरात्रि में दुर्गा मां के पूजन के साथ ही नौ दिन चलने वाली रामलीला के मंचन का शुभारंभ भी हो जाता है। रामलीला मंचन में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया जाता है। दशमी के दिन रावण-वध का मंचन किया जाता है और रावण परिवार के पुतले जलाएं जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदियों से चली आ रही रामलीला के मंचन की परंपरा
रामलीला मंचन लोक-नाटक का एक रूप है। इस परंपरा की शुरुआत उत्तर भारत से हुई। इसके साक्ष्य लगभग ग्यारहवीं शताब्दी में मिलते है। शुरुआती दौर में रामलीला मंचन महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य रामायण की पौराणिक कथा पर आधारित था, लेकिन अब इसकी पटकथा गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित महाकाव्य ‘रामचरितमानस’ पर आधारित है। कथाओं के अनुसार 16वीं सदी में तुलसीदास के शिष्यों नें रामलीला का मंचन करना प्रारंभ किया था। कहा जाता है कि उस समय जब गोस्वामी तुलसीदास जी नें रामचरितमानस पूरी करी थी तब काशी के नरेश नें रामनगर में रामलीला मंचन कराने का संकल्प लिया था। तभी से देशभर में रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed