{"_id":"688b11e94cf53bbbda0047cc","slug":"raksha-bandhan-2025-date-time-shubh-muhurat-rakhi-bandhane-ka-time-know-raksha-bandhan-purnima-and-bhadra-time-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को है रक्षाबंधन, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और महत्व","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को है रक्षाबंधन, जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और महत्व
Thu, 31 Jul 2025 12:19 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:19 PM IST
सार
Raksha Bandhan 2025: श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से हो जाएगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 9 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 09 अगस्त, शनिवार के दिन है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2025
- फोटो : Freepik
विस्तार
Raksha Bandhan 2025 Date And Shubh Muhurat: रक्षाबंधन का त्योहार हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। रक्षाबंधन के साथ ही श्रावण माह खत्म हो जाता है और भादप्रद महीना शुरू हो जाता है। रक्षाबंधन का त्योहार हिंदू धर्म में एक प्रमुख त्योहार माना जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्यार, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। इस पर्व में सभी बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधती हैं और उनके माथे पर टीका लगाते हुए आरती उतारती हैं साथ ही लंबी आयु, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के कामना करती हैं। जिससे बदले में भाई अपनी बहन के जीवन की रक्षा करने का वचन देता हैं। इस साल श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ने के कारण रक्षाबंधन की तारीख को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा राखी पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं और राखी बांधने का मुहूर्त कब है। आइए जानते हैं सभी के बारे में विस्तार से...
रक्षाबंधन 2025 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से हो जाएगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 9 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 09 अगस्त, शनिवार के दिन मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त
ब्रह्रा मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक
सौभाग्य योग- सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 09 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 23 मिनट तक
विज्ञापन
लाभ काल- सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक
अमृत काल- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजे तक
चर काल- शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 06 बजे तक
हिंदू धर्म में रक्षाबंधन एक प्रमुख त्योहार है। इसे बहुत ही धूम-धाम के साथ हर वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के आपसी प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक होता है। इसमें बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी ने सबसे पहले राजा बली को राखी बांधी थी और अपना भाई बनाया था। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण ने दौपद्री से राखी बंधवायी थी, इस कारण से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2025 तिथि
हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 08 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से हो जाएगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 9 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 24 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 09 अगस्त, शनिवार के दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2025 शुभ मुहूर्त
ब्रह्रा मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 04 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक
सौभाग्य योग- सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 09 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 23 मिनट तक
Raksha Bandhan 2025: 9 अगस्त को रक्षाबंधन, जानें सोना, चांदी या रेशम किस प्रकार की राखी से होगी भाई की उन्नति
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2025 चौघाड़िया मुहूर्त
लाभ काल- सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक
अमृत काल- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजे तक
चर काल- शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 06 बजे तक
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम
रक्षाबंधन का महत्वहिंदू धर्म में रक्षाबंधन एक प्रमुख त्योहार है। इसे बहुत ही धूम-धाम के साथ हर वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के आपसी प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक होता है। इसमें बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी लक्ष्मी ने सबसे पहले राजा बली को राखी बांधी थी और अपना भाई बनाया था। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण ने दौपद्री से राखी बंधवायी थी, इस कारण से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।