Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन इस बार 2 दिन क्यों? जानिए पंचांग के अनुसार राखी बांधने का सही समय और मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से पूर्णिमा तिथि लगने साथ ही भद्रा लग जाएगी जो रात को 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी।
विस्तार
Raksha Bandhan 2023: जल्द ही रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। लेकिन इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन का है और किस दिन मनाएं इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। रक्षाबंधन पर बहनें भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं ऐसे में बहनों के मन में राखी को लेकर मन में दुविधा बनी हुई कि इस साल 30 या 31 अगस्त कब रक्षाबंधन मनाएं। दरअसल 30 अगस्त को सावन पूर्णिमा तिथि है और इसी के साथ भद्रा का साया भी साथ में रहेगा जिसके चलते राखी का त्योहार 30 और 31 अगस्त यानी 2 दिनों तक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है।
ऐसे में भद्रा के कारण राखी को लेकर लोगों के मन असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि राखी का त्योहार 30 अगस्त को मनाया जाय फिर 31 अगस्त को। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार किसी भी तरह के शुभ काम को भद्राकाल के दौरान नहीं करना चाहिए। ऐसे में श्रावणी पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया रहने के कारण भद्राकाल में राखी नहीं बांध सकते हैं। राखी का त्योहार हमेशा ही श्रावण पूर्णिमा तिथि को भद्राकाल न रहने पर और दोपहर के समय बांधना सबसे शुभ माना जाता है।
Weekly Horoscope (28 Aug -03 Sept): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
रक्षाबंधन पर पूरे दिन भद्राकाल का साया
पंचाग गणना के मुताबिक श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि का आरंभ 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से हो रही है और यह अगले दिन यानी 31 अगस्त को प्रात:काल 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। इसके साथ 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ भद्रा की शुरुआत हो जाएगी जोकि 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इस तरह से 30 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होने के साथ भद्रा शुरू हो जाएगी। भद्रा के रहते 30 अगस्त 2023 पूरे दिन राखी नहीं बांधी जा सकती है। 30 अगस्त 2023 को भद्रा काल रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, ऐसे में भद्रा की समाप्ति के बाद राखी बांधी जा सकती है। हालांकि कुछ ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों रात्रि के समय राखी बांधने को शुभ नहीं मनाते हैं। दरअसल भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि पौराणिक कथा के अनुसार रावण की बहन ने भद्रा काल में ही राखी बांधी थी जिस कारण से उसी वर्ष रावण का वध भगवान राम के हाथों से हुआ था।
सावन पूर्णिमा तिथि 2023
इस बार सावन पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त 2023 को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। इसके बाद भाद्रपद की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि लगने के साथ ही भद्रा शुरू हो जाएगी और यह रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। ऐसे में रात को भद्राकाल के समापन पर राखी बांधी जा सकती है।
रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त
सावन पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया होने के कारण इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। 30 अगस्त को सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी। लेकिन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लग जाएगी। भद्रा 30 अगस्त को रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। लेकिन रात्रि में राखी नहीं बांधने की सलाह कुछ विद्वान नहीं देते हैं। ऐसे में 31 अगस्त को उदया पूर्णिमा में ही रक्षाबंधन मनाना उचित रहेगा। क्योंकि उदयातिथि की मान्यता सूर्यास्त तक रहती है इसलिए पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है।
रक्षाबंधन भद्रा पूंछ - शाम 05:32 - शाम 06:32
रक्षाबंधन भद्रा मुख - शाम 06:32 - रात 08:11
रक्षाबंधन भद्रा का अंत समय - रात 09:01