फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   raksha bandhan 2018 why should not tie rakhi during bhadra kaal

रक्षाबंधन 2018: भद्राकाल में क्यों नहीं बांधते राखी, जानिए इसका कारण

Sun, 26 Aug 2018 09:00 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
raksha bandhan 2018 why should not tie rakhi during bhadra kaal

रक्षाबंधन के दिन भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बांधने का बहनों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 26 अगस्त को बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बाधेंगी। ज्योतिष के नजरिए से रक्षा बंधन के दिन भद्राकाल के समय राखी बांधना अशुभ होता है। शास्त्रों के अनुसार भद्राकाल के समय राखी नहीं बांधनी चाहिए क्यों इसे अशुभ माना जाता है। इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा की अशुभ छाया नहीं रहेंगी। 26 अगस्त को सुबह से शाम तक किसी भी समय राखी बांधी जा सकती है। आखिर क्यों भद्राकाल के समय राखी नहीं बांधी जाती आइए जानते है इसके पीछे का कारण।

विज्ञापन


दरअसल भद्रा और सूतक लगने के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि रावण की बहन सूर्पनखा ने  रावण को भद्रा काल में ही राखी बांधी थी, जिसके कारण रावण का सर्वनाश हुआ। यही वजह है कि लोग भद्रा के समय राखी नहीं बांधते हैं।
विज्ञापन


वहीं एक दूसरी मान्यता है कि भद्रा के दौरान भगवान शिव तांडव करते हैं जिसकी वजह से वे काफी गुस्से में होते हैं। महादेव के क्रोधित अवस्था में होने के कारण कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी बांधने का मुहूर्त -

इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी। इसलिए लोगों के पास रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का भरपूर समय होगा।

रक्षाबंधन 2018 राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :सुबह 06:04 से शाम 17:25 तक

मुहूर्त की अवधि : 11 घंटे 21 मिनट

इस बार राखी के दिन चंद्र व गुरु का गजकेशरी योग बन रहा है जो की सूर्योदय से लेकर देर रात्रि तक रहेगा। गुरु इस दिन तुला राशि में होंगे व चन्द्रमा कुम्भ राशि में होंगे इस कारण दोनों आपस में नवम पंचम रहेगे गुरु चंद्र यदि एक दूसरे को पूर्ण दृष्टि से देखे तो गजकेसरी योग निर्मित होता है। गजकेशरी योग में राखी बांधने से अटूट बंधन रहेगा, भाइयों को राजा के सामान सुख प्राप्त होगा।  इस योग में राखी बांधने से लक्ष्मी जी की की कृपा प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed