फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   phulera dooj 2020 festival celebration in phalgun month

Phulera Dooj 2020: आज फूलेरा दूज, जानिए क्यों और कैसे मनाया जाता है पर्व

Tue, 25 Feb 2020 11:20 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Feb 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
phulera dooj 2020 festival celebration in phalgun month
Phulera Dooj 2020
25 फरवरी 2020 को यानि आज फूलेरा दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। फूलेरा दूज हिंदू पंचांग के फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। फूलेरा दूज को बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में इसे अबूझ एवं स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहा गया है। अबूझ मुहूर्त में सभी तरह के मांगलिक कार्य बिना मुहूर्त देखा किया जा सकता है। फुलेरा दूज का पर्व मथुरा, वृंदावन, उत्तर भारत के कृष्ण मंदिरों में विशेष तौर पर मनाया जाता है।
विज्ञापन


फूलेरा दूज का महत्व importance of phulera dooj

फुलेरा दूज का पर्व मथुरा और वृंदावन में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा की जाती है। सभी मंदिरों को तरह-तरह के रंग बिरंगे फूलों से सजाया जाता है और फूलों की होली खेली जाती है। फुलेरा दूज पर अबूझ मुहूर्त होता है इसलिए इस दिन को विवाह के लिए सबसे दिन उत्तम माना जाता है।
विज्ञापन


फुलेरा दूज पर घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। साथ ही फुलेरा दूज पर कृष्णजी को पकवान का भोग लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन राधा कृष्ण की पूजा करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलेरा दूज पर ब्रज की समस्त गोपियों ने राधा-कृष्ण के प्रेम की खुशी में फूल बरसाए थे, इस कारण से इस त्योहार का महत्व होता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed