फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   padma ekadashi 2019 importance and vrat katha

9 सितंबर को पद्मा एकादशी, भगवान विष्णु के वामन अवतार की होगी पूजा

Sun, 08 Sep 2019 08:59 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Sep 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
padma ekadashi 2019 importance and vrat katha
एकादशी व्रत 2019
9 सितंबर 2019 को परिवर्तिनी एकादशी है। इस एकादशी को पद्ममा एकादशी और वर्तमान एकादशी भी कहते हैं। परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में सोते हुए करवट लेते हैं इसलिए इस एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। यह एकादशी भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की है।
विज्ञापन


 इस एकादशी का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। असुरों द्वारा स्वर्ग छीन लेने के बाद देवताओं ने स्वर्ग की पुनः प्राप्ति के लिए पद्मा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी माता की पूजा की थी। इसी एकादशी के पुण्य से देवता पुनः स्वर्ग पर अधिकार प्राप्त कर सके।
विज्ञापन


पद्मा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का महत्व होता है। जो व्यक्ति पद्मा एकादशी के दिन उनके वामन अवतार की पूजा करता है वह एक साथ ब्रह्मा, विष्णु एवं शिव की पूजा का फल प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा व्यक्ति पृथ्वी लोक में यश और सम्मान प्राप्त करता है तथा मृत्यु के बाद स्वर्ग लोक में स्थान प्राप्त करके चन्द्रमा के समान चमकता है। पद्मा एकादशी के दिन जो भक्त कमल से वामन भगवान की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन विधि
पद्मा एकादशी के विषय में शास्त्र कहता है कि इस दिन चावल, दही एवं चांदी का दान करना उत्तम फलदायी होता है। जो लोग किसी कारणवश पद्मा एकादशी का व्रत नहीं कर पाते हैं उन्हें पद्मा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों की कथा का पाठ करना चाहिए। विष्णु सहस्रनाम एवं रामायण का पाठ करना भी इस दिन उत्तम फलदायी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed