फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   October Vrat Tyohar 2024 navratri dussehra karwa chauth and diwali date

October Vrat Tyohar 2024: अक्तूबर में नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे बड़े त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Fri, 27 Sep 2024 03:37 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 27 Sep 2024 03:37 PM IST
सार

October Vrat Tyohar 2024: जल्द अक्तूबर माह की शुरूआत होने वाली है। यह अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना है, जबकि हिंदू कैलेंडर में इसे सातवां माह माना जाता है। 

विज्ञापन
October Vrat Tyohar 2024 navratri dussehra karwa chauth and diwali date
October Vrat Tyohar 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

October Vrat Tyohar 2024: कुछ दिनों में अक्तूबर माह की शुरुआत होने वाली है। यह अंग्रेजी कैलेंडर का दसवां महीना है, जबकि हिंदू कैलेंडर में इसे सातवां माह माना जाता है। इस महीने में आश्विन और कार्तिक दोनों माह पड़ते हैं। हिंदू धर्म में इसे सभी माह में अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता  है कि अक्तूबर माह से त्योहारों की शुरुआत होती हैं, और शादी विवाह जैसे शुभ मांगलिक कार्यक्रमों के मुहूर्त बनते हैं। इस बार माह की शुरुआत में ही नवरात्रि जैसा बड़ा पर्व मनाया जाएगा, जिसके बाद दशहरा है। फिर करवा चौथ, धनतेरस से लेकर दिवाली जैसे सभी त्योहार इस माह में मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए इस माह के व्रत-त्योहारों की संपूर्ण लिस्ट के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

अक्तूबर व्रत-त्योहार लिस्ट

  • 02 अक्तूबर 2024- अश्विन अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या, गांधी जयंती, सूर्य ग्रहण
  • 03 अक्तूबर 2024- शरदीय नवरात्रि और घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
  • 06 अक्तूबर 2024- विनायक चतुर्थी
  • 08 अक्तूबर 2024- स्कंद षष्ठी
  • 09 अक्तूबर 2024- कल्परम्भ
  • 10 अक्तूबर 2024- नवपत्रिका पूजा, सरस्वती पूजा
  • 11 अक्तूबर 2024- दुर्गा महा नवमी पूजा और दुर्गा महा अष्टमी पूजा, संधि पूजा
  • 12 अक्तूबर 2024- दशहरा, शरद नवरात्रि का पारण, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी
  • 13 अक्तूबर 2024- पापांकशा एकादशी
  • 14 अक्तूबर 2024- वैष्णव पापांकुशा एकादशी
  • 15 अक्तूबर 2024- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 16 अक्तूबर 2024- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
  • 17 अक्तूबर 2024- वाल्मीकि जयंती, मीराबाई जयंती, तुला संक्रांति, आश्विन पूर्णिमा व्रत
  • 18 अक्तूबर 2024- कार्तिक मास आरंभ
  • 20 अक्तूबर 2024- संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
  • 24 अक्तूबर 2024- अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
  • 28 अक्तूबर 2024- रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
  • 29 अक्तूबर 2024- धनतेरस, यम दीपम, और प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 30 अक्तूबर 2024- मासिक शिवरात्रि, काली चौदस, हनुमान पूजा
  • 31 अक्तूबर 2024- नरक चतुर्दशी

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed