{"_id":"5ec918175c9e9d6956019e90","slug":"nirjala-ekadashi-may-2020-date-vrat-time-shubh-muhurat-puja-vidhi-significance-importance-benefits","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirjala Ekadashi 2020: कब है निर्जला एकादशी? जानें तिथि, मुहू्र्त और पूजा विधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Nirjala Ekadashi 2020: कब है निर्जला एकादशी? जानें तिथि, मुहू्र्त और पूजा विधि
Sun, 24 May 2020 02:45 AM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 24 May 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2020
- फोटो : अमर उजाला
हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार इस एकादशी को साल में पड़ने वाली 24 एकादशी में सबसे श्रेष्ठ माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से साल में पड़ने वाली 24 एकादशी के व्रत करने के समान फल प्राप्त होता है।
Trending Videos
Nirjala Ekadashi 2020
- फोटो : अमर उजाला
भगवान विष्णु को प्रिय होती है एकादशी
- विष्णु भगवान को एकादशी तिथि प्रिय होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विष्णु भगवान की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली निर्जला एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। आइए, आज जानते निर्जला एकादशी तिथि, पूजा विधि, और मुहूर्त...
Nirjala Ekadashi 2020
- फोटो : अमर उजाला
कब है निर्जला एकादशी
- मंगलवार , 2 जून को निर्जला एकादशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2020
- फोटो : अमर उजाला
निर्जल रहकर किया जाता है व्रत
- निर्जला एकादशी का व्रत निर्जल रहकर किया जाता है। इस दिन पानी भी नहीं पिया जाता है। व्रत के पूर्ण हो जाने के बाद ही जल ग्रहण करने का विधान है।
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2020
निर्जला एकादशी व्रत विधि
- सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर दीप प्रज्वलित करें।
- देवताओं को स्नान करवाने के बाद साफ वस्त्र पहनाएं।
- इसके बाद भगवान विष्णु का ध्यान करें।
- भगवान विष्णु की पूजा करें।
- भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का प्रयोग भी करें।
- विष्णु भगवान की आरती करें।
- विष्णु भगवान को भोग लगाएं। भगवान को सात्विक भोजन का ही भोग लगाया जाता है। भोग में अपनी इच्छानुसार कुछ मीठा भी शामिल करें।